माही विज (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

कर्म तुम्हें छोड़ेगा नहीं...माही विज का फूटा गुस्सा, दोस्त नदीम संग रिश्ते पर उठे सवालों पर किया रिएक्ट

Mahhi Vij Angry Reaction: माही विज ने दोस्त नदीम को लेकर फैल रही अफवाहों पर गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम वीडियो पर ट्रोल्स को जमकर खरी-खोटी सुनाई।

स्नेहा मौर्या

Mahhi Vij Nadeem Qureshi Controversy: टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल माही विज और जय भानुशाली ने हाल ही में अपनी 14 साल पुरानी शादी को खत्म कर सभी को चौंका दिया। सोशल मीडिया पर साझा किए गए जॉइंट स्टेटमेंट में दोनों ने साफ किया था कि उन्होंने आपसी सहमति से तलाक लिया है, लेकिन बच्चों की परवरिश मिलकर करेंगे। जहां एक ओर फैंस इस फैसले से हैरान थे, वहीं अब माही विज एक और वजह से सुर्खियों में आ गई हैं।

दरअसल, माही ने अपने खास दोस्त नदीम कुरैशी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। पोस्ट में उन्होंने नदीम को दिल के बेहद करीब बताया और अपने प्यार का इज़हार किया। बस इसके बाद ही सोशल मीडिया पर अफवाहों का दौर शुरू हो गया और लोगों ने माही और नदीम के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की बातें बनानी शुरू कर दीं।

ट्रोल्स पर भड़कीं माही विज

इन अफवाहों से परेशान होकर माही विज ने चुप रहने के बजाय ट्रोल्स को करारा जवाब देने का फैसला किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह बेहद गुस्से में नजर आईं। वीडियो में माही ने कहा कि लोग इसलिए बर्दाश्त नहीं कर पा रहे क्योंकि उनका और जय का तलाक इज्जत और समझदारी के साथ हुआ।

माही ने साफ शब्दों में कहा कि नदीम उनका सबसे अच्छा दोस्त है और हमेशा रहेगा। वह पिछले छह सालों से नदीम के लिए पोस्ट करती आ रही हैं और उनकी बेटी तारा उन्हें ‘अब्बा’ कहती है, जो माही और जय दोनों का लिया हुआ फैसला था। उन्होंने कहा कि लोगों ने ‘अब्बा’ जैसे पवित्र शब्द को भी गंदा बना दिया है।

'कर्म तुम्हारे सामने आएगा'

वीडियो में माही ने आगे कहा कि जो लोग इस तरह की गंदगी फैला रहे हैं, उन्हें कर्म का डर होना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या लोग अपने दोस्तों, भाई या बहन से ‘आई लव यू’ नहीं कहते? माही ने यह भी कहा कि कई अकाउंट फेक हैं, जो जानबूझकर माहौल खराब कर रहे हैं।

एक्ट्रेस ने साफ कहा कि नदीम सिर्फ उनका दोस्त नहीं, बल्कि उनके पूरे ग्रुप के लिए गॉडफादर जैसे हैं और जय भी उन्हें पूरे दिल से सम्मान देता है। माही ने ट्रोल्स को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसी सोच रखने वालों के लिए “नरक दूर नहीं” और उन्हें अपनी सोच पर शर्म आनी चाहिए।

माही विज का यह वीडियो उन सभी लोगों के लिए एक कड़ा संदेश है, जो किसी की निजी जिंदगी पर बिना सोचे-समझे सवाल उठाते हैं। तलाक के बाद भी सम्मान, दोस्ती और भरोसे को बनाए रखना माही और जय दोनों के फैसले को और मजबूत बनाता है।

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट