लारा दत्ता और सायरा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

रामायण की कैकेयी लारा दत्ता की बेटी सायरा ने जीती टेनिस ट्रॉफी, पिता महेश भूपति के नक्शेकदम पर बढ़ाए कदम

Lara Dutta Daughter Saira Bhupathi: लारा दत्ता और महेश भूपति की बेटी सायरा ने यूएई के फुजैराह में टेनिस चैंपियनशिप जीतकर फैमिली का मान बढ़ाया, जिस पर एक्ट्रेस ने भावुक पोस्ट शेयर किया।

यति सिंह

Highlights

  • लारा दत्ता और महेश भूपति की बेटी सायरा ने टेनिस चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती।

  • बेटी सायरा की जीत पर लारा दत्ता ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर भावुक पोस्ट लिखा।

  • लारा ने बताया कि उनकी बेटी अब उनसे भी लंबी हो गई है और जीतकर घर लौटी है।

Mahesh Bhupathi Daughter Win Tennis Trophy: फिल्म 'रामायण' में कैकेयी के रोल से सुर्खियां बटोर रहीं एक्ट्रेस लारा दत्ता के लिए इन दिनों खुशियों का सिलसिला जारी है। जहां एक ओर बड़े पर्दे पर उनकी फिल्म रामायण दर्शकों के बीच चर्चा में है, वहीं दूसरी ओर उनकी बेटी सायरा ने टेनिस के मैदान में शानदार जीत हासिल की है।

संयुक्त अरब अमीरात के फुजैराह में आयोजित टेनिस चैंपियनशिप जीतकर सायरा ने अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाने की दिशा में अहम कदम बढ़ा दिया है। बेटी की इस कामयाबी से उत्साहित लारा दत्ता ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर अपनी भावनाएं दिखाई हैं, जिन पर फैंस लगातार बधाई दे रहे हैं।

फुजैराह के कोर्ट में चमका सायरा का खेल टेलेंट

लारा दत्ता ने इंस्टाग्राम पर टूर्नामेंट से जुड़ी कई तस्वीरें शेयर की हैं। यह मुकाबला यूएई के फुजैराह स्थित टेनिस एंड कंट्री क्लब में खेला गया था। शेयर की गई तस्वीरों में सायरा कोर्ट पर खेलती दिख रही हैं, जबकि कुछ अन्य तस्वीरों में वह ट्रॉफी और इनाम राशि का चेक थामे नजर आती हैं।

टूर्नामेंट के आयोजकों के साथ भी उनकी एक तस्वीर सामने आई है। साथ ही एक तस्वीर में लारा दत्ता अपनी बेटी के साथ लिफ्ट में मिरर सेल्फी लेती दिख रही हैं। हालांकि, लारा दत्ता ने बेटी की प्राइवेसी का ख्याल रखते हुए हर तस्वीर में उसका फेस इमोजी से छिपाया है, क्योंकि वह ज्यादातर उसे सार्वजनिक लाइमलाइट से दूर रखती हैं।

बेटी के बढ़ते कद पर मां का इमोशनल नोट

बेटी की जीत के बाद लारा दत्ता ने अपने पोस्ट में एक इमोशनल नोट भी लिखा। उन्होंने बताया कि वह इस टूर्नामेंट के सफर में अपनी बेटी के साथ गई थीं और जीत की खुशी लेकर वापस लौटी हैं। लारा दत्ता ने आगे लिखा कि वह अपनी उस बच्ची के साथ टूर पर गई थीं, जो अब उनसे भी लंबी हो गई है और विनर बनकर लौटी है, जिस पर उन्हें बेहद गर्व है।

सायरा की यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि उनके पिता महेश भूपति भारतीय टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने पुरुष डबल्स और मिक्स्ड डबल्स में कुल 12 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं और पुरुष डबल्स में ग्रैंड स्लैम जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे।

रामायण में कैकेयी के किरदार से चर्चाओं में लारा दत्ता

लारा दत्ता ने फरवरी 2011 में मुंबई में सिविल समारोह और गोवा में ट्रेडिशनल क्रिश्चियन रीति-रिवाज से महेश भूपति से शादी की थी, और जनवरी 2012 में सायरा का जन्म हुआ था। उधर एक्टिंग के मोर्चे पर लारा दत्ता नितेश तिवारी के डायरेक्शन और नमित मल्होत्रा के निर्माण में बनी 2 पार्ट वाली फिल्म 'रामायण' के पहले भाग में कैकेयी का रोल निभा रही हैं।

भगवान राम को 14 साल का वनवास दिलाने में अहम रोल निभाने वाले इस रोल पर लारा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना नजरिया रखते हुए उसका बचाव भी किया था। 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर में रिलीज हुई फिल्म रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आ रहे हैं।

रानी लक्ष्मीबाई: मातृशक्ति के साहस की वह गाथा, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

रिकोव वेंचर्स ने जुटाए 56.25 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र-कर्नाटक में रिसाइक्लिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार

दिल्ली में फॉर्च्यूनर और ऑटो-रिक्शा की भीषण टक्कर, 2 लोगों की मौत 6 घायल

Patiala Bridge Collapse: पंजाब के पटियाला-संगरूर बाईपास पर भाखड़ा नहर का पुल ढहा, दो ट्रक नदी में गिरे

कल तट से टकराएगा Cyclone Akvan, ओडिशा के 13 जिलों में हाई अलर्ट, 400 से ज्यादा सेंटर तैयार, स्कूल बंद