

Highlights
फिल्म रामायण के सेट पर एक्ट्रेस लारा दत्ता की कलाई में भारी कंगन फंस गया।
कंगन निकालने के लिए टीम को छोटी आरी का इस्तेमाल करना पड़ा।
एक्ट्रेस लारा दत्ता ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया।
Ramayana Set BTS Video: फिल्मों में स्टार्स का शाही अंदाज दर्शकों को खूब लुभाता है। पर्दे पर नजर आने वाले भारी गहने और शानदार पोशाकें किसी भी रोल को खास बना देते हैं। लेकिन इन आभूषणों को पहनना और लंबे समय तक संभालना कई बार स्टार्स के लिए मुश्किल भी बन जाता है।
ऐसा ही कुछ एक्ट्रेस लारा दत्ता के साथ फिल्म रामायण की शूटिंग के दौरान हुआ। फिल्म में कैकेयी का रोल निभा रहीं लारा दत्ता की कलाई में एक भारी कंगन इस कदर फंस गया कि उसे निकालने के लिए टीम को आरी का सहारा लेना पड़ा। एक्ट्रेस ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
एक्ट्रेस लारा दत्ता ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह अपनी वैनिटी वैन में बैठी नजर आ रही हैं। इस दौरान लारा दत्ता की कलाई में ट्रेडिशिनल डिजाइन वाला एक भारी कंगन फंसा हुआ दिखाई देता है। सामान्य तरीके से उसे निकालने की कोशिश की गई, लेकिन निकाल नहीं पाई। पौराणिक फिल्मों में भूमिकाओं को उस दौर के अनुरूप दिखाने के लिए खास तरह के कपड़े और ज्वैलरी तैयार किए जाते हैं।
फिल्म रामायण में भी कलाकारों के लुक को भव्य बनाने के लिए ऐसे ही गहनों का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि लारा के साथ हुई यह घटना बताती है कि बड़े पर्दे पर खूबसूरत दिखने वाली ये ज्वैलेरी कभी-कभी मुश्किलों की वजह भी बन सकते हैं।
आफ्टर शूटिंग जब कंगन आसानी से नहीं निकला, तो मेकअप टीम के सामने उसे हटाने की चुनौती खड़ी हो गई। आखिर में सावधानी बरतते हुए एक मेंबर ने छोटी आरी की मदद से कंगन को काटना शुरू किया। लारा दत्ता ने इस वीडियो के जरिए फिल्म रामायण के सेट से जुड़ा एक ऐसा अनुभव शेयर किया।
फिल्म रामायण में लारा दत्ता कैकेयी का रोल निभा रही हैं। फिल्म से उनका लुक सामने आने के बाद उनकी ड्रेस और ज्वैलेरी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हुई थी। कुछ लोगों ने उनके कॉस्ट्यूम पर सवाल उठाए थे।
इस पर एक्ट्रेस ने अपनी बात रखते हुए बताया था कि फिल्म में अलग-अलग क्षेत्रों और राज्यों की संस्कृति को ध्यान में रखकर कपड़ों और गहनों का चयन किया गया है।
लारा दत्ता का यह वायरल वीडियो फिल्म की शूटिंग से जुड़ी एक दिलचस्प झलक को दिखाता है। दर्शकों को बड़े पर्दे पर कलाकारों का तैयार लुक दिखाई देता है, लेकिन उस रूप को हासिल करने के लिए स्टार्स और कॉस्ट्यूम टीम को कई तरह की चुनौतियों से गुजरना पड़ता है।