एसएस राजामौली, महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

एसएस राजामौली ने 'वाराणसी' को लेकर किया बड़ा खुलासा, बोले- 'बाहुबली' की तरह नहीं बनेगा दूसरा पार्ट

Varanasi Release Date: एसएस राजामौली ने कहा कि उनकी आगामी फिल्म 'वाराणसी' का कोई दूसरा पार्ट नहीं बनेगा। फिल्म में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज स्टारर यह फिल्म अप्रैल 2027 में रिलीज होगी।

सोनाली झा

SS Rajamouli Varanasi Update: एसएस राजामौली की अगली मेगा बजट फिल्म 'वाराणसी' को लेकर फैंस का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। 'आरआरआर' की ऐतिहासिक सफलता के बाद यह निर्देशक की पहली फीचर फिल्म है और इसे लेकर हर नया अपडेट सुर्खियां बटोर रहा है। अब राजामौली ने खुद फिल्म की कहानी और इसके फॉर्मेट को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

एसएस राजामौली ने साफ कर दिया है कि 'बाहुबली' की तरह 'वाराणसी' का कोई दूसरा पार्ट नहीं बनेगा। यह एक स्टैंडअलोन फिल्म होगी। फ्रांस में आयोजित एनेसी इंटरनेशनल एनिमेशन फिल्म फेस्टिवल के दौरान राजामौली ने मास्टरक्लास में अपनी आगामी फिल्म के बारे में विस्तार से बात की। 'वाराणसी' दर्शकों को एक बिल्कुल अलग सिनेमाई अनुभव देने वाली है।

एसएस राजामौली ने बताया फिल्म की कहानी

राजामौली ने बताया कि फिल्म में अंटार्कटिका की बर्फीली दुनिया, रामायण के देवता, प्राकृतिक आपदाएं और कई हैरान करने वाले दृश्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने जोर देकर कहा कि इन सभी भव्य तत्वों के केंद्र में पिता और पुत्र के रिश्ते की इमोशनल कहानी होगी। जब उनसे पूछा गया कि क्या 'वाराणसी' भी किसी फ्रेंचाइजी का हिस्सा होगी, तो उन्होंने बिना किसी झिझक के जवाब दिया कि एक फिल्म, सिर्फ एक फिल्म।

फैंस का रिएक्शन

राजामौली के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई लोगों ने इसे स्वागत योग्य फैसला बताया। एक यूजर ने लिखा कि उम्मीद है इस फिल्म के साथ कई हिस्सों में फिल्में बनाने का ट्रेंड खत्म होगा, जबकि कुछ फैंस अब भी मान रहे हैं कि कहानी का दायरा इतना बड़ा है कि इसे एक ही फिल्म में समेटना आसान नहीं होगा।

फिल्म के स्टार कास्ट

फिल्म में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज जैसे बड़े सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। खास बात यह है कि प्रियंका चोपड़ा करीब आठ साल बाद भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं। वहीं, महेश बाबू एक खास दृश्य में भगवान राम का किरदार निभाते दिखाई देंगे। लेखक विजयेन्द्र प्रसाद पहले ही संकेत दे चुके हैं कि फिल्म में राम और कुंभकर्ण से जुड़ा एक शानदार सीक्वेंस दर्शकों को चौंका देगा। 'वाराणसी' अप्रैल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अरब सागर में तीन हजार करोड़ का ड्रग्स बरामद, इंडियन कोस्ट गार्ड के एक्शन में पांच पाकिस्तानी दबोचा गया

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक बिगड़ेगा मौसम, 16 राज्यों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

दो भारतीय नागरिकों पर अमेरिकी प्रशासन का शिकंजा, नकली दवा बेचने के लगे गंभीर आरोप; हो सकती है 71 साल की जेल

INDIA गठबंधन की बैठक से पहले पोस्टर वॉर, दिल्ली में विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने वाला होर्डिंग लगा

CWC Meeting: नीतीश कुमार गद्दार हैं...! बैठक में भड़कीं सोनिया गांधी, खरगे ने भी खोला JDU का राज