महेश बाबू  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Mahesh Babu Birthday: भगवान की तरह पूजे जाते हैं महेश बाबू, जानें क्यों बॉलीवुड में नहीं करना चाहते काम

Mahesh Babu Fan Following: साउथ के सुपरस्टार और प्रिंस कहे जाने वाले महेश बाबू आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर जानिए उनके फिल्मी सफर, सुपरहिट फिल्मों और अनसुने किस्सों के बारे में।

यति सिंह

Mahesh Babu Birthday Special: तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार और ‘प्रिंस ऑफ टॉलीवुड’ के नाम से फेमस महेश बाबू आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। साउथ सिनेमा में उनकी पॉपुलेरिटी और कद का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दर्शक उन्हें सिर्फ एक कलाकार नहीं बल्कि भगवान का दर्जा देते हैं। 4 साल की नन्हीं उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कैमरे का सामना करने वाले महेश बाबू आज तेलुगु इंडस्ट्री के सबसे महंगे एक्टर्स में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने दशकों लंबे करियर में न केवल ढेरों हिट फिल्में दी हैं, बल्कि कई राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय पुरस्कार भी अपने नाम किए हैं।

फिल्मी बैकग्राउंड से आने वाले महेश बाबू के पिता कृष्णा तेलुगु सिनेमा के जाने-माने एक्टर थे। पारिवारिक माहौल के कारण उन्होंने बहुत छोटी उम्र में ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। साल 1979 में आई फिल्म ‘नीदा’ से उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने करीब 1 दशक तक कई फिल्मों में काम किया और दर्शकों के दिलों में जगह बनाई।

प्रीति जिंटा संग किया डेब्यू और छा गए बड़े पर्दे पर

बतौर मेन एक्टर महेश बाबू का सफर साल 1999 में फिल्म ‘प्रिंस नंबर 1’ से शुरू हुआ। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा नजर आई थीं।

यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहद सफल रही और महेश बाबू को इसके लिए बेस्ट मेल डेब्यू का नंदी अवॉर्ड मिला। इसके बाद ‘राउडी चीता’ और ‘द वन’ जैसी फिल्मों ने उनके करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया।

महेश बाबू और प्रीति जिंटा

बिना तेलुगु सीखे डायलॉग्स रटकर दीं दर्जनों सुपरहिट फिल्में

महेश बाबू की जिंदगी से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प किस्सा यह है कि तेलुगु परिवार में जन्म लेने के बावजूद शुरुआती दिनों में उन्हें यह भाषा बोलनी नहीं आती थी। शुरुआती दौर की फिल्मों में वे डायलॉग्स को रट्टा मारकर बोलते थे।

इसके बावजूद उन्होंने ‘टपोरी वॉन्टेड’, ‘द रियल टाइगर’, ‘महर्षि’ और ‘गुंटूर करम’ जैसी एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। आज स्थिति यह है कि उनकी फिल्म रिलीज होते ही सिनेमाघरों के बाहर जश्न का माहौल बन जाता है।

महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर

नम्रता से शादी की शर्त और बॉलीवुड से बनाई दूरी

महेश बाबू की लव स्टोरी भी काफी फेमस है। फिल्म ‘वामसी’ के सेट पर उनकी मुलाकात एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर से हुई थी। 5 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 2005 में शादी कर ली। शादी से पहले उन्होंने नम्रता के सामने शर्त रखी थी कि वे फिल्मों में काम करना बंद कर देंगी, जिसे नम्रता ने स्वीकार किया।

वहीं, जब उनसे बॉलीवुड में काम करने को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने बेबाकी से कहा था कि बॉलीवुड उन्हें अफोर्ड नहीं कर सकता, जिसके बाद वे काफी चर्चा में रहे थे। बता दें कि एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’में एक साथ काम कर रहे महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। खबरों के अनुसार फिल्म अपनी तय तारीख 7 अप्रैल 2027 को ही दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: भाजपा ने छात्रों के समर्थन में आज झारखंड बंद का आह्वान किया

चर्चा से भाग रहा है विपक्ष जंतर-मंतर और राम मंदिर विवाद पर लोकसभा-राज्यसभा ठप, जानिए संसद में आज क्या-क्या हुआ

PM मोदी से मिले सुप्रिया सुले और NCP-SP के 8 सांसद, 15 मिनट की मुलाकात में उठे महाराष्ट्र के 8 अहम मुद्दे

संसद में विपक्ष हंगामे के बीच NDA का मंगल मिलन, PM मोदी और सांसदों ने लहराया तिरंगा, एकता का दिया संदेश

पुडुचेरी क्रिकेट विवाद में नया मोड़, अंडर-19 कोच एस वेंकटरमण के खिलाफ FIR दर्ज