महाभारत (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

महाभारत का एआई वर्जन टीवी और OTT पर मचाएगा धमाल, जानें कब और कहां होगा रिलीज

AI Mahabharat: महाभारत’ की कहानी फिर से ओटीटी और छोटे पर्दे पर दिखाई देगी। इसका एआई वर्जन 25 अक्टूबर को वेव्स ओटीटी पर रिलीज होगा और 2 नवंबर से हर रविवार दूरदर्शन पर प्रसारित किया जाएगा।

स्नेहा मौर्या

AI Mahabharat OTT Release Date: भारतीय महाकाव्य ‘महाभारत’ अब एआई वर्जन के साथ दर्शकों के सामने आने को तैयार है। दरअसल, यह नई सीरीज 25 अक्टूबर 2025 को वेव्स ओटीटी (Waves OTT) पर डिजिटल प्रीमियर करेगी। इसके बाद इसे 2 नवंबर 2025 से हर रविवार दूरदर्शन (Doordarshan) पर भी प्रसारित किया जाएगा। ऐसे में चलिए इसके बारे में और जानते हैं...

बता दें, इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि पूरे देश के दर्शक इस क्लासिक महाकाव्य का आनंद ले सकें। इसके साथ ही यह नई सीरीज एआई तकनीक का उपयोग कर बनाई गई है, जिससे महाभारत के चरित्रों और कथानक को आधुनिक डिजिटल फॉर्मेट में पुनः प्रस्तुत किया जा सके। इस परियोजना का उद्देश्य पारंपरिक महाकाव्य की गहराई को बरकरार रखते हुए दर्शकों को एक नई और इंटरैक्टिव अनुभव प्रदान करना है।

'महाभारत का एआई वर्जन एक नया अनुभव देगा'

प्रसार भारती के सीईओ गौरव द्विवेदी ने इस प्रोजेक्ट के महत्व पर कहा,"महाभारत का एआई वर्जन दर्शकों को भारत के सबसे महान महाकाव्यों में से एक का अनुभव देने का अवसर देता है। यह सीरीज परंपरा का सम्मान करते हुए अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करती है। यह आधुनिक प्रसारण परंपरा और नवाचार के मिलन की अभिव्यक्ति है।"

इस परियोजना को ‘मेक इन इंडिया’ और ‘डिजिटल इंडिया’ के दृष्टिकोण के तहत विकसित किया गया है। यह दर्शाता है कि कैसे कलेक्टिव मीडिया नेटवर्क और भारत के सार्वजनिक प्रसारक प्रसार भारती मिलकर सांस्कृतिक विरासत और डिजिटल नवाचार को आगे बढ़ा सकते हैं।

कलेक्टिव आर्टिस्ट्स नेटवर्क के ग्रुप सीईओ और संस्थापक विजय सुब्रमण्यम ने कहा,"हर रविवार क्लासिक महाभारत देखने का अनुभव मेरी और लाखों भारतीयों की स्मृतियों में बसा है। हमारी कोशिश है कि आज की पीढ़ी को वही गहन और सांस्कृतिक अनुभव मिले, लेकिन आधुनिक तकनीक और एआई की मदद से। यह प्रोजेक्ट भक्ति और प्रगति के संतुलन के साथ कुछ नया रचने की दिशा में कदम है।"

'पुरानी पीढ़ी के लिए यादगार होगा महाभारत'

वेव्स प्रसार भारती का अधिकारिक ओटीटी प्लेटफॉर्म है, जो भारत की संस्कृति, समाचार और मनोरंजन की विविधता को डिजिटल रूप में दर्शकों तक पहुंचाता है। महाभारत का यह एआई वर्जन न केवल पुरानी पीढ़ी के लिए यादगार अनुभव होगा, बल्कि नई पीढ़ी को भी भारतीय महाकाव्य की गहनता और रोमांच का आधुनिक रूप दिखाएगा।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Kolkata Stampede: संकरा गेट, बारिश और अंधेरा…चोरबागान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, आयोजकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

बारिश, भीड़ और ढहता पंडाल…चोरबागान में कैसे हुआ बड़ा हादसा? अब तक 17 लोगों की मौत

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत