माधुरी दीक्षित, जैकी श्रॉफ (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘उनकी आंखों में देखना बहुत मुश्किल...’, माधुरी दीक्षित संग रोमांस पर जैकी श्रॉफ का चौंकाने वाला खुलासा

The Great Indian Kapil Show में माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ ने अपनी पुरानी यादें ताजा कीं। इस दौरान एक्टर ने खुलासा किया कि माधुरी संग रोमांटिक सीन करते वक्त उन्हें शर्म आती थी।

स्नेहा मौर्या

Madhuri Dixit And Jackie Shroff Romantic Scene: हाल ही में मशहूर कॉमेडी रियलिटी शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो के चौथे सीजन में बॉलीवुड के दो दिग्गज सितारे माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ पहुंचे थे। दोनों ने अपनी मौजूदगी से शो का माहौल खुशनुमा बना दिया। हंसी-मजाक के बीच कई ऐसे किस्से सामने आए, जिन्होंने फैंस को हैरान भी किया और भावुक भी।

इस दौरान होस्ट कपिल शर्मा के साथ बातचीत में जैकी श्रॉफ ने माधुरी के साथ काम करने के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि माधुरी बेहद मासूम और जमीन से जुड़ी हुई इंसान हैं।

‘कर्मा’ के सेट पर हुई थी पहली मुलाकात

साथ ही माधुरी दीक्षित ने अपनी पहली मुलाकात का जिक्र करते हुए बताया कि उनकी और जैकी की पहली मुलाकात फिल्म कर्मा के सेट पर हुई थी। उस समय वह इंडस्ट्री में नई थीं और फिल्म में एक छोटे से गाने का हिस्सा थीं। माधुरी ने बताया कि एक कोने में जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर बैठे हुए उन्हें परफॉर्म करते देख रहे थे। नई होने की वजह से वह काफी घबराई हुई थीं। हालांकि उस छोटे से रोल ने उन्हें पहचान दिलाने की शुरुआत कर दी थी।

रोमांटिक सीन में शर्मा जाते थे ‘जग्गू दादा’

कपिल शर्मा ने जब जैकी श्रॉफ से पूछा कि वह अपनी रिहर्सल छोड़कर माधुरी का डांस क्यों देखने लगे थे, तो जैकी ने मजेदार अंदाज में जवाब दिया कि “कभी-कभी आपको खुद को भूल जाना पड़ता है।” जैकी ने यह भी कबूल किया कि माधुरी के साथ रोमांटिक सीन करते समय उन्हें शर्म आती थी।

उन्होंने आगे कहा कि, “कुछ भावनाएं दिल के बहुत करीब होती हैं। उन्हें कैमरे के सामने दिखाना आसान नहीं होता। जब माधुरी डायलॉग बोलती थीं, तो उनकी आंखों में देखकर बात करना मेरे लिए मुश्किल हो जाता था।”

हिट फिल्मों की सुपरहिट जोड़ी

माधुरी दीक्षित और जैकी ने साथ में कई यादगार फिल्मों में काम किया है। इनमें राम लखन, परिंदा, खलनायक, 100 डेज, देवदास और टोटल धमाल जैसी फिल्में शामिल हैं। फिलहाल दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने हमेशा पसंद किया है। ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में उनकी केमिस्ट्री और दोस्ती की झलक ने एक बार फिर फैंस को पुराने सुनहरे दिनों की याद दिला दी।

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान