मधु और करिश्मा कपूर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

करिश्मा कपूर ने ठुकराया था ‘पहचान’ का रोल, तब मधु को मिला मौका, एक्ट्रेस ने सालों बाद किया बड़ा खुलासा

Madhoo and Karisma Kapoor: अभिनेत्री मधु ने खुलासा किया है कि 1993 की फिल्म ‘पहचान’ में उनका किरदार पहले करिश्मा कपूर को ऑफर किया गया था। सभी के मना करने के बाद यह भूमिका उन्हें मिली।

सोनाली झा

Madhoo Reveals Pehchaan Film Story: 90 के दशक की लोकप्रिय एक्ट्रेस मधु ने अपनी सुपरहिट फिल्म पहचान को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में मधु ने बताया कि फिल्म में उनका निभाया गया किरदार पहले कई नामी एक्ट्रेसेस को ऑफर किया गया था, लेकिन सभी ने इसे करने से इनकार कर दिया। उन्हीं एक्ट्रेसेस में बॉलीवुड स्टार करिश्मा कपूर का नाम भी शामिल था।

मधु ने बताया कि जब उन्हें यह जानकारी मिली कि कई बड़ी एक्ट्रेसेस इस भूमिका को करने से मना कर चुकी हैं, तो उनके भीतर इस किरदार को निभाने की उत्सुकता और बढ़ गई। उन्होंने कहा कि वह इस रोल के लिए पहली पसंद नहीं थीं, लेकिन आखिरकार यह अवसर उनके पास आया और उन्होंने इसे पूरी शिद्दत के साथ निभाया। मधु ने कहा कि उन्हें फिल्म से जुड़े लोगों ने बताया था कि दो से तीन एक्ट्रेसेस ने इस भूमिका को अस्वीकार कर दिया था।

रोल ठुकराए जाने से मेरा विश्वास बढ़ा

मधु के अनुसार, जब उन्हें पता चला कि कई प्रमुख एक्ट्रेसेस इस फिल्म का हिस्सा नहीं बनना चाहती थीं, तो उनका आत्मविश्वास और मजबूत हो गया। उन्होंने कहा कि उन्हें लगा कि इस भूमिका में कुछ खास जरूर है, तभी वे इसे करने के लिए और अधिक उत्साहित हो गईं। एक्ट्रेस ने कहा कि जितना मुझे बताया गया कि बड़ी एक्ट्रेसेस ने इस रोल को ठुकराया है, उतना ही मुझे विश्वास हुआ कि मुझे यह फिल्म करनी चाहिए। आज भी मुझे इस फिल्म का हिस्सा बनने पर गर्व है।

1993 में रिलीज हुई थी पहचान

निर्देशक दीपक शिवदसानी के निर्देशन में बनी ‘पहचान’ 8 अक्टूबर 1993 को रिलीज हुई थी। इस एक्शन-ड्रामा फिल्म में सुनील शेट्टी, सैफ अली खान, शिल्पा शिरोडकर और मधु ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म का संगीत मशहूर जोड़ी आनंद और मिलिंद ने तैयार किया था। रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिला और मधु के अभिनय की भी सराहना हुई।

फूल और कांटे से मिली थी पहचान

मधु ने अपने हिंदी फिल्मी करियर की शुरुआत 1991 में अजय देवगन के साथ फिल्म फूल और कांटे से की थी। इसके बाद उन्होंने रोज़ा, जेंटलमैन और कई सफल फिल्मों में काम कर अपनी अलग पहचान बनाई। अब सालों बाद ‘पहचान’ से जुड़ा यह खुलासा एक बार फिर फिल्म और उसके कलाकारों को चर्चा में ले आया है। मधु की यह बात दर्शाती है कि कभी-कभी ठुकराए गए मौके भी किसी कलाकार के करियर की बड़ी उपलब्धि बन जाते हैं।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप