सलमान खान की मातृभूमि (फोटो-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Maatrubhumi Release Update: सलमान खान की ‘मातृभूमि’ पर संकट गहराया, सेंसर बोर्ड में अब तक नहीं हुई सबमिट

Maatrubhumi की रिलीज फिलहाल टल गई है। फिल्म अभी तक CBFC में सबमिट नहीं हुई है और विवादों के चलते इसमें बदलाव किया गया है। नई रिलीज डेट सामने नहीं आई है, लेकिन अगस्त तक सिनेमाघरों में आने की उम्मीद है।

सोनाली झा

Salman Khan New Film Maatrubhumi Delay: सलमान खान की मातृभूमि को लेकर शुरुआत में जबरदस्त बज़ देखने को मिला था, लेकिन अब यह फिल्म कई तरह की परेशानियों में घिरती नजर आ रही है। सलमान खान की इस फिल्म की रिलीज डेट पहले अप्रैल में तय की गई थी, लेकिन अब इसे टाल दिया गया है और नई तारीख का ऐलान भी अब तक नहीं हुआ है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को अभी तक केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) में सबमिट नहीं किया गया है। यह इस बात का संकेत है कि फिल्म के मेकर्स अभी भी कुछ अहम बदलावों पर काम कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, न तो फिल्म को रक्षा मंत्रालय, न ही भारतीय सेना और न ही सेंसर बोर्ड ने अब तक देखा है। ऐसे में रिलीज से पहले की जरूरी प्रक्रियाएं अभी बाकी हैं, जिससे फिल्म की रिलीज में और देरी हो सकती है।

विवादों ने बढ़ाई परेशानी

सलमान खान की फिल्म का पहला ट्रेलर रिलीज होते ही विवादों में आ गया था। खासतौर पर चीन और गलवान वैली से जुड़े संदर्भों को लेकर आपत्ति जताई गई थी। इसके बाद भारत सरकार की ओर से मेकर्स को सलाह दी गई कि इन हिस्सों को फिल्म से हटा दिया जाए। इसी विवाद के चलते फिल्म लगातार चर्चा में बनी रही और अब तक इसकी रिलीज को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

बदला गया फिल्म का नाम

विवादों के बाद फिल्म का नाम भी बदलना पड़ा। पहले इसका टाइटल ‘मातृभूमि: बैटल ऑफ गलवान’ था, जिसे बदलकर अब ‘मातृभूमि: में वार रेस्ट इन पीस’ कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की पूरी कहानी को दोबारा नहीं लिखा गया, लेकिन कुछ सीन जरूर हटाए गए हैं। इसके अलावा मुंबई शेड्यूल में कुछ नए हिस्से शूट किए गए, जिनमें सपोर्टिंग किरदारों की पर्सनल लाइफ और इमोशनल एंगल को जोड़ा गया है। अब फिल्म को एक ह्यूमन ड्रामा के रूप में पेश करने की कोशिश की जा रही है, जिसमें सीमित वॉर सीन्स रखे गए हैं।

अगस्त रिलीज की संभावना

हालांकि अभी तक फिल्म की नई रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह फिल्म अगस्त के आसपास सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। फिलहाल ‘मातृभूमि’ की राह आसान नहीं दिख रही है। मेकर्स के सामने सेंसर से लेकर विवादों तक कई चुनौतियां हैं, जिन्हें पार करने के बाद ही यह फिल्म बड़े पर्दे तक पहुंच पाएगी।

सहारनपुर मस्जिद पर गरमाई सियासत, मायावती ने बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग की, कहा- तुरंत रोके कार्रवाई

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं