Dhurandhar 2 Collection: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का जलवा बरकरार, 1100 करोड़ क्लब से बस एक कदम दूर

Dhurandhar 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 27वें दिन 7.05 करोड़ कमा चुकी है। फिल्म का कुल कलेक्शन 1095.67 करोड़ पहुंच गया है और यह 1100 करोड़ क्लब में शामिल होने से बस 5 करोड़ दूर है।
dhurandhar 2 box office day 27 collection 1100 crore near
धुरंधर 2 का कलेक्शन (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 27: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म को रिलीज हुए लगभग एक महीना हो चुका है, लेकिन इसकी कमाई की रफ्तार अब भी थमने का नाम नहीं ले रही। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और तभी से रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है।

चौथे हफ्ते के सोमवार को कलेक्शन में हल्की गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन मंगलवार को फिल्म ने फिर से जोरदार वापसी की। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के 27वें दिन यानी चौथे मंगलवार को करीब 7.05 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसी के साथ फिल्म की कुल घरेलू कमाई 1095.67 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

धुरंधर 2 का कलेक्शन

रणवीर सिंह की फिल्म के हफ्तावार कलेक्शन की बात करें तो पहले हफ्ते में इसने 674.17 करोड़, दूसरे हफ्ते में 263.85 करोड़ और तीसरे हफ्ते में 110.60 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं चौथे हफ्ते में भी फिल्म का दबदबा कायम है। ‘धुरंधर 2’ ने चौथे हफ्ते में अब तक 47.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है, जिससे यह चौथे हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म बन गई है।

धुरंधर 2 ने छावा को पछाड़ा

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने छावा को पीछे छोड़ दिया है, जिसने अपने चौथे हफ्ते में 44.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। अब इस फिल्म की नजर पुष्पा 2 के रिकॉर्ड पर है, जिसने चौथे हफ्ते में 53.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अगर ‘धुरंधर 2’ इसी रफ्तार से आगे बढ़ती रही, तो यह रिकॉर्ड भी जल्द टूट सकता है। फिल्म के लिए सबसे बड़ा माइलस्टोन अब बस कुछ ही कदम दूर है।

1100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस 5 करोड़ दूर

27 दिनों में 1095.67 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू चुकी ‘धुरंधर 2’ को 1100 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए अब सिर्फ 5 करोड़ रुपये की जरूरत है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि चौथे बुधवार यानी 28वें दिन यह फिल्म आसानी से 1100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। ऐसा होते ही ‘धुरंधर 2’ इस क्लब में शामिल होने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन सकती है, जो इसे ऐतिहासिक बना देगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com