मामला लीगल है सीजन 2 रिलीज की तारीख (फोटो-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘मामला लीगल है 2’ की रिलीज डेट घोषित, इस दिन नेटफ्लिक्स पर शुरू होगी कोर्ट की नई बहस

Ravi Kishan Maamla Legal Hai 2: मामला लीगल है का दूसरा सीजन 3 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। इस कोर्टरूम कॉमेडी ड्रामा में रवि किशन के साथ कई कलाकार पटपड़गंज कोर्ट के दिलचस्प केस पेश करेंगे।

सोनाली झा

Maamla Legal Hai Season 2 Release Date: वेब सीरीज की दुनिया में हल्के-फुल्के अंदाज और दिलचस्प कोर्टरूम ड्रामा के लिए पहचानी जाने वाली मामला लीगल है एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। सीरीज के दूसरे सीजन की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। मेकर्स के मुताबिक यह शो 3 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। शनिवार को मेकर्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर सीरीज का नया पोस्टर जारी करते हुए दूसरे सीजन की घोषणा की।

‘मामला लीगल है 2’ के पोस्टर में रवि किशन समेत सभी कलाकार काले कोट में नजर आ रहे हैं, जो कोर्टरूम ड्रामा की झलक देता है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है कि ऑर्डर-ऑर्डर! मामला फिर से लीगल होने वाला है। इस ऐलान के साथ ही फैंस की उत्सुकता भी बढ़ गई है। पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कमेंट कर अपनी खुशी जाहिर की और नए सीजन का बेसब्री से इंतजार करने की बात कही।

पहले सीजन को मिला था शानदार रिस्पॉन्स

इस वेब सीरीज का पहला सीजन साल 2024 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था। दर्शकों ने इसकी हल्की-फुल्की कॉमेडी, मजेदार कोर्ट केस और अनोखे किरदारों को खूब पसंद किया था। सीरीज की कहानी पटपड़गंज जिला न्यायालय के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां अलग-अलग तरह के केस और अजीबोगरीब वकीलों की दुनिया को मनोरंजक तरीके से दिखाया गया है। यही वजह है कि पहले सीजन की सफलता के बाद से ही फैंस इसके दूसरे भाग का इंतजार कर रहे थे।

दमदार स्टारकास्ट फिर आएगी नजर

सीजन 2 में भी कई लोकप्रिय कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। शो में रवि किशन के अलावा निधि बिष्ट, नैला ग्रेवाल, अनंत जोशी और अंजुम बत्रा जैसे कलाकार नजर आएंगे। इसके साथ ही कुशा कपिला और दिनेश लाल यादव भी इस सीरीज में अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे। सीरीज का निर्देशन राहुल पांडे और समीर सक्सेना ने किया है, जबकि इसकी कहानी सैयद शादान, मोहक अनेजा और तत्सत पांडे ने लिखी है।

कानून की दुनिया को हल्के अंदाज में दिखाएगा शो

आठ एपिसोड वाली यह सीरीज अदालत की गंभीर दुनिया को हल्के-फुल्के और मनोरंजक अंदाज में पेश करती है। इसमें आदर्शवादी नए वकीलों से लेकर सनकी और अनुभवी वकीलों तक के किरदार दिखाई देते हैं। कुल मिलाकर ‘मामला लीगल है 2’ एक बार फिर कानून की दुनिया को हास्य, ड्रामा और दिलचस्प कहानियों के साथ दर्शकों के सामने पेश करने के लिए तैयार है।

MLC Election Results Live: कर्नाटक में जीती BJP, महाराष्ट्र में महायुति और MVA के बीच मुकाबला, काउंटिंग जारी

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 150 किमी/घंटे तक हवाएं; कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी

चक्रवात अर्नब की रफ्तार बढ़ने से तटीय इलाकों में दहशत, 150 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, रेड अलर्ट

इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती, मस्जिदों पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान