मालिक, आंखों की गुस्ताखियां और सुपरमैन का ओपनिंग डे प्रेडिक्शन 
मनोरंजन

मालिक, आंखों की गुस्ताखियां और सुपरमैन में कौन मारेगा बाजी, किसे होगा नुकसान?

बॉक्स ऑफिस पर आज तीन बड़ी फिल्में रिलीज हुई है। मालिक, आंखों की गुस्ताखियां और सुपरमैन इसके अलावा साउथ की भी करीब आधा दर्जन फिल्में रिलीज हुई हैं। जानें कौन बाजी मारेगी, किस नुकसान होगा?

अनिल सिंह

Maalik Aankhon ki Gustaakhiyan Superman: 11 जुलाई 2025 के दिन बॉक्स ऑफिस पर एक दो नहीं बल्कि तीन बड़ी फिल्में आपस में टकराती नजर आ रही हैं। आज ही के दिन राजकुमार राव की फिल्म मालिक, विक्रांत मैसी की फिल्म आंखों की गुस्ताखियां और हॉलीवुड की फिल्म सुपरमैन रिलीज हुई है। इसके अलावा साउथ की करीब आधा दर्जन से ज्यादा फिल्में रिलीज हुई है। मतलब यह कहा जा सकता है कि बॉक्स ऑफिस पर आज 10 से ज्यादा फिल्में रिलीज हुई। लेकिन तीन बड़ी फिल्मों की अगर बात करें मालिक, सुपरमैन और आंखों की गुस्ताखियां में कौन बाजी मारेगी और किस नुकसान होगा, यह अंदाजा लगाना कठिन नहीं है।

अमर उजाला डॉट कॉम ने अपनी रिपोर्ट में ट्रेड एक्सपर्ट के हवाले से दावा किया है कि राजकुमार राव की फिल्म मालिक बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन करेगी, जबकि सुपरमैन का भी प्रदर्शन ठीक-ठाक ही रहेगा, नुकसान की अगर बात करें तो विक्रांत मैसी की फिल्म आंखों की गुस्ताखियां को नुकसान हो सकता है।

मालिक, आंखों की गुस्ताखियां और सुपरमैन ओपनिंग डे प्रेडिक्शन रिपोर्ट में दावा किया गया है कि राजकुमार राव की फिल्म मालिक पहले दिन 4 करोड़ का बिजनेस कर सकती है, जबकि आंखों की गुस्ताखियां का ओपनिंग डे कलेक्शन एक से डेढ़ करोड़ के बीच रह सकता है। वहीं सुपरमैन फिल्म का इंडिया में ओपनिंग डे कलेक्शन 8 से 10 करोड़ का हो सकता है। इससे आसानी से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि कौन सी फिल्म बाजी मार रही है और किसे नुकसान हो रहा है।

रिपोर्ट में एक्सपर्ट के हवाले से दावा किया गया है कि राजकुमार राव की अपनी फेस वैल्यू है और दूसरी सबसे बड़ी बात उनकी पिछली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन कर चुकी हैं और इसी बात का फायदा उन्हें मालिक फिल्म में मिलेगा। मालिक फिल्म अंडरवर्ल्ड की कहानी पर आधारित है ऐसी फिल्मों का अपना एक दर्शक वर्ग होता है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि पूरा मामला कंटेंट पर निर्भर करेगा, ओपनिंग डे चाहे जैसा भी हो, लेकिन अगर कंटेंट अच्छा होगा तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा टिकेगी वरना यह मुंह के बाल गिर जाएगी।

कल तट से टकराएगा Cyclone Akvan, ओडिशा के 13 जिलों में हाई अलर्ट, 400 से ज्यादा सेंटर तैयार, स्कूल बंद

Aaj Ka Mausam: मौसम का डबल अटैक! बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अकवान का खतरा, दिल्ली-NCR में घने कोहरे की चेतावनी

बांग्लादेश की आजादी से आपातकाल तक... इंदिरा गांधी के वो फैसले, जिन्होंने भारतीय इतिहास पर छोड़ी गहरी छाप

क्या इंदिरा गांधी को इमरजेंसी लगाने का पछतावा था, किसके कहने पर खत्म हुआ आपातकाल? इनसाइड स्टोरी

2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन जाएगा इस्लाम, तेजी बढ़ेगी मुस्लिम आबादी; हिंदुओं को होगा नुकसान?