पहली मलयालम महिला सुपरहीरो फिल्म 'लोका चैप्टर वन चंद्रा', लीड रोल में प्रियदर्शन की बेटी  
मनोरंजन

Lokah Chapter 1 Chandra: प्रियदर्शन की बेटी बनी सुपर हीरो, दुलकर सलमान की है फिल्म

Lokah Introduction: प्रियदर्शन की बेटी कल्याणी प्रियदर्शन की फिल्म लोका जल्द ही रिलीज होने वाली है। यह पहली मलयालम महिला सुपर हीरो फिल्म है, जिसमें कल्याणी मुख्य भूमिका में होंगी।

अनिल सिंह

StartFragment

Lokah Chapter 1 Chndra: अभिनेता दुलकर सलमान की प्रोडक्शन कंपनी में फिल्म 'लोका : चैप्टर वन चंद्रा' बनी है। इसके किरदारों का परिचय करवाते हुए अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके बताया कि उनकी आने वाली फिल्म 'लोका' मलयालम सिनेमा की पहली महिला सुपरहीरो फिल्म होगी।

उन्होंने पोस्ट करके कैप्शन में लिखा, "'लोका' के लोगों से मिलिए। कल्याणी प्रियदर्शन बनी हैं चंद्रा, नसलेन बने हैं सनी, चंदू सलमान बने हैं वेनु, अरुण कुरियन बने हैं नैजिल, और संदीप बने हैं इंस्पेक्टर नचियप्पा।"

ये भी पढ़ें- सलमान खान की वजह से हुआ था सिकंदर का बंटाधार! रात 8 बजे शूटिंग सेट पर पहुंचते थे भाईजान

चंद्रा के पास है एक सुपर पावर

इससे पहले अभिनेता ने फिल्म का टीजर अपने बर्थडे पर जारी किया था। टीजर में दिखाया गया कि चंद्रा (कल्याणी प्रियदर्शन) के किरदार में एक सुपर पावर है, जो हवा में उड़ने के साथ-साथ तेज चल सकती है।टीजर में यह भी दिखाया गया कि नसलेन का किरदार 'चंद्रा' की सुपरहीरो शक्तियों के बारे में जानने वालों में से एक है। तमिल कोरियोग्राफर और अभिनेता संदीप फिल्म में पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। 

लोका की कहानी डोमिनिक अरुण ने लिखी है

यह फिल्म डोमिनिक अरुण ने लिखी और डायरेक्ट की है। इसकी सिनेमैटोग्राफी निमिष रवि ने की है और एडिटिंग चमन चक्को की है। फिल्म का संगीत मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर जेक्स बिजॉय ने तैयार किया है। वहीं, इसके कॉस्ट्यूम डिजाइन का काम मेल्वी जे. और अर्चना राव ने किया है। गानों के बोल सासिकुमार, मुरी और जेबा टोमी ने लिखे हैं। फिल्म में एक्शन सीन की कोरियोग्राफी दुनिया के बेहतरीन एक्शन डायरेक्टर्स में शामिल यानिक बेन ने की है। फिल्म की एडिशनल स्क्रिप्ट और कहानी में बदलाव का काम एक्ट्रेस सैंथी बालाचंद्रन ने किया है और आर्ट डायरेक्शन जीतू सेबस्टियन ने संभाला है। फिल्म इस साल ओणम के मौके पर सिनेमाघरों में र

कौन हैं कल्याणी प्रियदर्शन 

कल्याणी प्रियदर्शन मशहूर फिल्म मेकर प्रियदर्शन की बेटी हैं। कल्याणी का जन्म 5 अप्रैल 1993 को हुआ था। उन्होंने 2017 में तेलुगु फिल्म हेलो से अपने करियर की शुरुआत की थी।  इसके बाद वह तेलुगू, तमिल, मलयालम फिल्मों में नजर आई। तमिल में उन्होंने 2019 में आई फिल्म हीरो में काम किया था। वहीं 2020 में आई मलयालम फिल्म वरने अवश्यमंद में  उन्होंने काम किया था। वह अपनी अपकमिंग फिल्म लोका चैप्टर वन चंद्रा को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। 

EndFragment

BJP ने खुद साबित की अपनी तानाशाही... मल्लिकार्जुन खरगे ने लगाए आरोप, कांग्रेस ने पूछे 3 बड़े सवाल

टाइम मैगजीन में जगह मिली, मार्टिन लूथर किंग जूनियर की वो कहानी जो सबसे कम उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार दिलाई

पहली बार CJP के समर्थन में आए राहुल गांधी, सौरव-आशुतोष को तिहाड़ भेजने पर जताई नाराजगी, बोले- यह कायरता है

फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, हाईजैक अलर्ट से मचा हड़कंप, पायलट ने भेजा Squawk 7500 सिग्नल

बिना सबूत हटाए जा रहे वोटर्स के नाम, SIR पर सियासी संग्राम, पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा का बड़ा दावा