लॉक अप सीजन 2 के कंटेस्टेंट धीरज धूपर और श्रेया कालरा (सौ. डिजाइन फोटो ) 
मनोरंजन

Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी

Lock Upp 2 Shreya Kalra Fight: लॉक अप 2 के लेटेस्ट एपिसोड ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हंगामा मचा दिया है। हाल ही में श्रेया कालरा के धीरज धूपर के साथ हुए झगड़े ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

अपूर्वा नायक

Lock Upp 2 Shreya Kalra Vs Dheeraj Dhoopar: नेटफ्लिक्स के सबसे चर्चित शो लॉक अप सीजन 2 को शुरू हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं और इसमें एक जबरदस्त फाइट देखने को मिल गई है।

हाल ही में लेटेस्ट एपिसोड में श्रेया कालरा एक साथ 3 सेलिब्रिटीज से पंगा लेते हुए नजर आ रही है। सबसे पहले श्रेया को टीवी के मशहूर एक्टर धीरज धूपर के साथ पंगा लेते हुए देखा गया है, जिसके बाद झगड़ा बढ़ते बढ़ते हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी तक जा पहुंचा।

श्रेया और धीरज के बीच तीखी जुबानी जंग

लॉक अप 2 के लेटेस्ट एपिसोड में श्रेया कालरा और धीरज धूपर के बीच तीखी नोंक झोक देखने के लिए मिली है। लेकिन चौंकाने वाली बात तो ये है जब इस बहस के शुरू होने के बाद धीरे-धीरे इसमें हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी को भी शामिल कर लिया गया। श्रेया ने इस झगड़े के दौरान टेलीविजन इंडस्ट्री के बड़े टीवा स्टार्स को लेकर ऐसी बयानबाजी कर दी जिसने पूरे घर का माहौल बिगाड़ दिया था।

फैंस का फूटा गुस्सा

जैसे ही लॉकअप सीजन 2 का लेटेस्ट एपिसोड ऑन एयर हुआ उसके तुरंत बाद ही श्रेया कालरा को सोशल मीडिया पर दर्शकों के गुस्से का सामना करना पड़ गया। सोशल मीडिया पर श्रेया कालरा पर फैंस का गुस्सा तेजी से फूट रहा है। दर्शकों ने श्रेया पर सीनियर टीवी एक्टर्स की बेइज्जती का आरोप लगाया है। शो में मौजूद कंटेस्टेंट भी श्रेया के इस बर्ताव से नाराज आ रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने श्रेया को शो से बाहर निकालने की भी मांग कर दी है।

श्रेया को करना पड़ रहा फैंस के गुस्से का सामना

श्रेया कालरा के हर्षद चोपड़ा, धीरज धूपर और शिवांगी जोशी के लिए दिए गए बयान पर फैंस आगबबूला हो गए हैं। कई यूजर्स ने श्रेया को लेकर अपना मत सामने रखा है। जिसमें कुछ यूजर्स हर्षद चोपड़ा, धीरज धूपर और शिवांगी जोशी का बचाव करते हुए नजर आ रहे हैं, तो कई यूजर्स श्रेया के व्यवहार के चलते उसे शो से एलिमिनेट करने की बात कह रहे हैं।

17 हजार फीट की ऊंचाई पर IndiGo विमान पर गिरी बिजली, पायलट ने कराई सुरक्षित लैंडिंग

फिल्म हनुमान अंश से कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, बढ़ती भीड़ बनी खतरा; भक्तों की सुरक्षा बड़ी चुनौती

दो दिन, दो हिरासत और धरना प्रदर्शन...राहुल गांधी के अभियान में अब आगे क्या? खुद बताया

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय