माधुरी जैन ग्रोवर (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

फराह खान की बात पहले लगी बुरी, बाद में समझ आया मकसद, 'लॉकअप 2' से बाहर होकर माधुरी ग्रोवर ने सुनाया अनुभव

Lock Upp 2 Updates: 'लॉकअप 2' से बाहर होने के बाद माधुरी जैन ग्रोवर ने शो के अंदर की जिंदगी पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि कंटेस्टेंट्स को साधारण खाना मिलता है और रहने की व्यवस्था अच्छी होती है।

सोनाली झा

Madhuri Jain Grover On Lock Upp 2: रियलिटी शो 'लॉकअप 2' इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो में होने वाले टास्क, कंटेस्टेंट्स के बीच होने वाले विवाद और एलिमिनेशन दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं। हाल ही में शो से बाहर हुईं माधुरी जैन ग्रोवर ने अब 'लॉकअप 2' के अंदर की जिंदगी से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि शो में कंटेस्टेंट्स को किस तरह का खाना मिलता है, वहां की रहने की व्यवस्था कैसी होती है और होस्ट फराह खान के साथ उनका अनुभव कैसा रहा।

शो से बाहर आने के बाद माधुरी ग्रोवर ने बताया कि 'लॉकअप 2' में मिलने वाला खाना पूरी तरह तय नियमों के अनुसार होता है और वहां किसी तरह की लग्जरी सुविधाएं नहीं दी जातीं। हालांकि, उन्होंने साफ कहा कि उन्हें शो के खाने से कभी कोई शिकायत नहीं रही। माधुरी के मुताबिक, उन्हें हमेशा से घर का सादा खाना पसंद है। उन्होंने बताया कि दाल और पालक पनीर उनकी पसंदीदा डिश हैं और शो में मिलने वाला साधारण खाना उनके लिए बिल्कुल ठीक था।

बाहर से बेहतर थीं अंदर की सुविधाएं

माधुरी ने शो के रहने के इंतजाम की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि 'लॉकअप 2' में रहने की व्यवस्था काफी आरामदायक थी। यहां तक कि दिल्ली लौटने के बाद उन्हें महसूस हुआ कि कई लोग बाहर भी इतनी अच्छी सुविधाओं में नहीं रहते, जितनी शो के अंदर उपलब्ध थीं। उनके अनुसार, कंटेस्टेंट्स को सीमित संसाधनों के बावजूद व्यवस्थित माहौल दिया जाता है।

सास ने पहले ही कर दिया था तैयार

माधुरी ने एक दिलचस्प किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि शो में जाने से पहले उनकी सास ने उन्हें पाव भाजी खिलाते हुए कहा था कि अभी अच्छे से खा लो, क्योंकि जेल में ऐसा खाना नहीं मिलेगा। इसी सलाह के बाद उन्होंने खुद को मानसिक रूप से तैयार कर लिया था। शायद यही वजह रही कि शो के दौरान उन्हें खाने या सुविधाओं को लेकर कोई खास दिक्कत महसूस नहीं हुई।

फराह खान की बात पहले लगी बुरी

माधुरी ग्रोवर ने होस्ट फराह खान को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि शो के दौरान फराह खान उन्हें बार-बार श्रेया कालरा की 'मैनेजर' या 'शैडो' कहती थीं। शुरुआत में यह बात उन्हें काफी बुरी लगती थी और वह सोचती थीं कि आखिर ऐसा क्यों कहा जा रहा है। हालांकि, बाद में उन्हें समझ आया कि एक होस्ट का उद्देश्य कंटेस्टेंट को उसकी सीमाओं से बाहर निकालना और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना होता है।

शब्द नेहा बोरा के.. विचारधारा राहुल गांधी की, प्रदीप भंडारी ने बांग्लादेश मॉडल अपनाने का लगाया आरोप

धर्म बदला तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, धर्म बदलकर मुस्लिम बने लोगों को आरक्षण पर झटका

NSUI Protest: दिल्ली पुलिस के खिलाफ केरल में केस दर्ज, अथिरा विजयन की शिकायत पर जीरो FIR

IDBI बैंक के पुनर्गठन का रास्ता साफ! फेयरफैक्स की 81 रुपये प्रति शेयर बोली मंजूर, सरकार के फैसले का विरोध शुरू

पश्चिम रेलवे के 738 रूट किमी पर चालू हुआ कवच, 5,228 किमी रेल नेटवर्क को सुरक्षा प्रणाली से जोड़ने का लक्ष्य