हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

क्या हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी कर रहे हैं डेट? धीरज चोपड़ा और सूफी मोटीवाला ने किया बड़ा खुलासा

Harshad Chopda Shivangi Joshi Dating Rumours: रियालिटी शो 'लॉक अप 2' से बाहर हुए धीरज धूपर ने हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी के रिश्ते पर बड़ा खुलासा किया है, जिससे उनके अफेयर की चर्चा फिर गर्म हो गई।

यति सिंह

Harshad Shivangi Dating Lock Upp 2: रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में हर बीतते दिन के साथ नया ड्रामा और रोमांच देखने को मिल रहा है। इस शो में कंटेस्टेंट्स के बीच तीखी बहस और लड़ाई-झगड़ों के साथ-साथ रिश्तों को लेकर नए खुलासे भी बनते दिख रहे हैं। टीवी दुनिया के फेमस एक्टर हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी की नजदीकी पिछले काफी समय से दर्शकों का ध्यान खींच रही है।

फैंस दोनों के बीच की केमिस्ट्री को देखकर लगातार यह अनुमान लगा रहे थे कि उनके बीच दोस्ती से कुछ ज्यादा है। अब 'लॉक अप 2' से बाहर हुए एक्टर धीरज धूपर के एक बयान ने इस अफवाह को हवा दे दी है। हाल ही में एलिमिनेट हुए धीरज धूपर ने एक इंटरव्यू के दौरान शो से जुड़े कई अहम सवालों के जवाब दिए। जब उनसे पूछा गया कि वह बाकी प्रतिभागियों की तरह लड़ाई-झगड़ों में शामिल क्यों नहीं होते थे, तो उन्होंने बहुत ही दिलचस्प अंदाज में अपनी बात रखी।

धीरज धूपर के इस बयान ने बढ़ा दी फैंस का क्रेज

'लॉक अप 2' से बाहर आकर धीरज ने एक इंटरव्यू में इस बात की ओर इशारा किया कि अगर उन्होंने शो के अंदर किसी कंटेस्टेंट को बेघर किया होता, तो उनकी कथित पार्टनर को उनसे नाराजगी जतानी चाहिए थी।

इसी दौरान जब उनसे हर्षद और शिवांगी के रिश्ते को लेकर सीधा सवाल किया गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि जो दर्शकों को स्क्रीन पर दिख रहा है, शायद सच्चाई भी वही है। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिलेशनशिप की खबरें तेजी से वायरल होने लगी हैं।

वाइल्ड कार्ड टास्क ने बदला पूरा खेल और बदला समीकरण

'लॉक अप 2' के हाल ही के एपिसोड में मेकर्स ने एक ऐसा ट्विस्ट डाला जिसने पूरे घर का माहौल बदल दिया। शो में पहले बेघर हो चुके हर्षद चोपड़ा और योगेश रावत को दोबारा वापसी करने का मौका दिया गया।

इसके लिए एक खास कमबैक टास्क हुआ था, जिसमें उनका मुकाबला धीरज धूपर और सूफी मोटीवाला से हुआ। यह मुकाबला बेहद चुनौति भरा था क्योंकि जीतने वाले को सीधे शो में एंट्री मिलने वाली थी। इस टास्क में हर्षद ने धीरज को शिकस्त दी, जबकि योगेश ने सूफी के खिलाफ जीत हासिल की।

फिनाले के बेहद करीब आकर धीरज और सूफी हुए बेघर

'लॉक अप 2' में कमबैक टास्क के नतीजों ने न केवल हर्षद चोपड़ा और योगेश को गेम में वापस ला दिया, बल्कि शो की पूरी दिशा बदल दी। मुकाबला हारने के कारण एक्टर धीरज धूपर और सूफी मोटीवाला को शो से बाहर होना पड़ा।

'लॉक अप 2' के फिनाले के बेहद नजदीक पहुंचकर इस तरह बाहर होना इस सीजन का सबसे बड़ा और चौंकाने वाला मोड़ माना जा रहा है। अब हर्षद चोपड़ा की वापसी के बाद घर के अंदर का मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM