Madhuri Grover Lock Upp 2 Controversy: फेमस रियलिटी शो 'लॉक अप 2' इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो के पहले ही एपिसोड से कंटेस्टेंट्स के बीच तीखी बहस और चौंकाने वाले खुलासे देखने को मिल रहे हैं। लेकिन हाल ही के एपिसोड में कुछ ऐसा हुआ जिसने पूरी सोशल मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। बिजनेस इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरे अश्नीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर ने अपनी पर्सनल लाइफ और समाज को लेकर एक ऐसी बात कह दी है, जिस पर अब एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।
'लॉक अप 2' के नियम के अनुसार जजमेंट डे के दौरान माधुरी जैन ग्रोवर को खुद को एलिमिनेशन से सुरक्षित करने के लिए अपनी जिंदगी का एक गहरा राज शेयर करना था। माधुरी ग्रोवर ने बड़े कलाकारों और अमीर लोगों का उदाहरण देते हुए कहा कि संपन्न परिवारों में अक्सर तीसरा बच्चा होता है। माधुरी के मुताबिक 'हम दो, हमारे दो' का नियम सब पर लागू नहीं होना चाहिए। उन्होंने तर्क दिया कि 'अमीर लोग जितने बच्चे पैदा करेंगे देश में उतनी ही दौलत बढ़ेगी, जबकि गरीब लोग जितने बच्चे पैदा करेंगे समाज में उतनी ही गरीबी फैलेगी।'
माधुरी का यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा और लोगों ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर लोग उनके इस नजरिए को पूरी तरह संकीर्ण और संवेदनहीन बता रहे हैं।
कई यूजर्स ने लिखा कि माधुरी को देश की अर्थव्यवस्था और जनसंख्या के बुनियादी नियमों की समझ ही नहीं है। जनता का मानना है कि इस तरह की बातें समाज में भेदभाव को बढ़ावा देती हैं और जमीनी हकीकत से काफी दूर हैं।
माधुरी के बयान के बाद का यह विवाद यहीं नहीं थमा, बल्कि कुछ यूजर्स ने तो माधुरी को समाज के ताने-बाने का गणित भी समझा दिया। एक यूजर ने तीखा सवाल उठाते हुए लिखा कि अगर गरीब लोग बच्चे पैदा नहीं करेंगे तो अमीरों को अपनी फैक्ट्रियों और घरों के लिए मजदूर कहां से मिलेंगे।
यूजर्स ने कहा कि समाज को चलाने के लिए हर वर्ग का योगदान जरूरी होता है। लोगों ने यह भी याद दिलाया कि देश की सीमाओं की सुरक्षा करने वाले जवान भी इन्हीं साधारण परिवारों से आते हैं, इसलिए किसी भी वर्ग को कमतर आंकना पूरी तरह गलत है।
ये भी पढ़ें: Huma Qureshi Toxic: इंटीमेट सीन्स पर मचे बवाल के बीच हुमा कुरैशी ने रखी अपनी बात, कहा- इंटीमेट सीन कहानी की…
इस पूरे ड्रामे के बीच 'लॉक अप 2' में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की एक खास मेहमान के तौर पर एंट्री हुई। कंगना ने आते ही कई कंटेस्टेंट्स के व्यवहार को लेकर उनकी जमकर क्लास लगाई, जिसमें श्रेया कालरा और राम कपूर मुख्य रूप से शामिल थे।
इस तीखे माहौल के बीच ही 'लॉक अप 2' का पहला एलिमिनेशन भी पूरा किया गया। कड़े मुकाबले और कम वोटों के आधार पर श्रेष्ठा अय्यर को इस रियलिटी शो के सफर से बाहर होना पड़ा।