Akanksha Chamola Lock Upp 2 Controversy: रियलिटी शो 'लॉक अप 2' के हाल ही के एपिसोड में कुछ ऐसा देखने को मिला जिसने सोशल मीडिया का पारा अचानक बढ़ा दिया है। शो में विजिटर्स डे के खास मौके पर प्रतियोगियों को उनके परिजनों से मिलने का अवसर दिया गया था। जहां एक तरफ धीरज धूपर अपनी पत्नी विन्नी अरोड़ा को देखकर रो पड़े और माहौल भावुक हो गया, वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला के एक अजीब बयान ने नए विवाद को जन्म दे दिया। अपने पति और फेमस टीवी एक्टर गौरव खन्ना से मुलाकात के बाद उन्होंने जो बातें कहीं, उसने न सिर्फ फैंस को निराश किया बल्कि सोशल मीडिया पर एक नई बहस भी छेड़ दी है।
विन्नी अरोड़ा के जाने के बाद जब आकांक्षा, शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा के साथ बैठी थीं, तब बातचीत के दौरान उनका दर्द और गुस्सा छलक पड़ा। श्रेया ने जब इच्छा जताई कि काश उनका बॉयफ्रेंड भी उनसे मिलने आए, तब आकांक्षा ने चौंकाने वाला रिएक्शन दिया। उन्होंने साफ तौर पर गौरव खन्ना को अपना एक्स बताते हुए कहा कि संकट के इस दौर में उन्हें अपने माता-पिता के कम्फर्ट की जरूरत थी। उन्होंने वरुण का जिक्र करते हुए कहा कि मुझसे मिलने तो कोई अनजान व्यक्ति आया था। उन्होंने गौरव के आने पर नाराजगी जताते हुए इसे खुद से ज्यादा अपने पति के लिए एक मौका करार दिया।
बातचीत के दौरान आकांक्षा ने बातों-बातों में एक बेहद विवादित बयान दे डाला। उन्होंने कहा कि जेल के इस मुश्किल माहौल में अगर उनके माता-पिता उनसे मिलने नहीं आ सकते थे, तो उनके बदले उनके पालतू कुत्ते को ही भेज दिया जाता।
उनके अनुसार अगर उनका कुत्ता उनसे मिलने आता तो उन्हें अपने पति के आने से कहीं ज्यादा खुशी महसूस होती। जैसे ही इस पूरी बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ, लोगों का गुस्सा भड़क उठा।
आकांक्षा के वीडियो के सामने आते ही गौरव खन्ना के फैंस और आम यूजर्स ने आकांक्षा को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि किसी भी रिश्ते में इस तरह की भाषा और तुलना बेहद निराशाजनक है।
ये भी पढ़ें: सीजेपी विरोध प्रदर्शन पर शाहरुख खान का रिएक्शन या फेक पोस्ट? जानिए वायरल दावे की असलियत
हालांकि कुछ लोगों ने उनका बचाव करते हुए यह भी तर्क दिया कि शो का दबाव और तनाव इंसान से ऐसी बातें करवा देता है। इसके बावजूद ज्यादातर लोग इसे एक पब्लिसिटी स्टंट मान रहे हैं। कमेंट बॉक्स में लोग लगातार अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए आकांक्षा चमोला को खरी-खोटी सुना रहे हैं।