अपूर्वा मखीजा, शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

अपूर्वा मखीजा ने शिवांगी जोशी-हर्षद चोपड़ा की बॉन्डिंग पर कसा तंज, बोलीं- टीवी सीरियल में अटक गए हो क्या?

Lock Upp 2 Twist: 'लॉक अप 2' में अपूर्वा मखीजा ने शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा की बॉन्डिंग पर तंज कसते हुए पूछा, 'क्या आप टीवी सीरियल में अटक गए हो?' शिवांगी ने खुद को इमोशनल बताते हुए सफाई दी।

सोनाली झा

Lock Upp 2 Latest Episode: रियलिटी शो 'लॉक अप 2' हर नए एपिसोड के साथ और भी दिलचस्प होता जा रहा है। इस हफ्ते एक और कंटेस्टेंट के एविक्ट होने की संभावना है। फिलहाल पामेला सेरेना, हर्षद चोपड़ा, वरुण, शिल्पा शिंदे और सूफा मोतिवाला खतरे के दायरे में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सबसे ज्यादा खतरा सूफा मोतिवाला पर मंडरा रहा है। हालांकि, इन सबके बीच शो में अपूर्वा मखीजा की एंट्री ने पूरा माहौल बदल दिया है।

फराह खान ने साफ किया है कि अपूर्वा वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नहीं, बल्कि शो की इनफॉर्मर हैं। उनकी बेबाक टिप्पणियां अब घरवालों के बीच नई हलचल पैदा कर रही हैं। हाल ही के एपिसोड में असुरक्षित कंटेस्टेंट्स के बीच एक टास्क कराया गया, जिसमें शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा आमने-सामने थे। इस टास्क में शिवांगी ने जीत हासिल की, लेकिन जीतने के बाद भी वह भावुक होकर रोने लगीं।

शिवांगी और हर्षद पर कसा तंज

टास्क खत्म होने के बाद जब शिवांगी और हर्षद एक-दूसरे से बात कर रहे थे, तभी अपूर्वा वहां पहुंचीं और मजाकिया अंदाज में बोलीं कि क्या हुआ आप दोनों को? आप किसी टीवी सीरियल में अटक गए हो क्या? अपूर्वा की यह बात सुनकर वहां मौजूद बाकी कंटेस्टेंट्स भी मुस्कुराने लगे। सोशल मीडिया पर भी कई दर्शक पहले से ही दोनों की बॉन्डिंग को लेकर सवाल उठा रहे थे। ऐसे में अपूर्वा का यह कमेंट चर्चा का विषय बन गया।

शिवांगी ने दिया जवाब

अपूर्वा मखीजा के सवाल पर शिवांगी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि नहीं यार, मैं ऐसी ही हूं। मैं अपनी फीलिंग्स इसी तरह एक्सप्रेस करती हूं। इस पर अपूर्वा ने कहा कि यह सिर्फ एक गेम था, लेकिन शिवांगी ने खुद को संवेदनशील बताते हुए कहा कि वह छोटी-छोटी बातों पर भी इमोशनल हो जाती हैं। शिवांगी ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी आंखों में सिर्फ हर्षद के लिए ही नहीं, बल्कि सूफा मोतिवाला के हारने पर भी आंसू आ गए थे।

रिश्ते पर फिर उठे सवाल

शिवांगी जोशी का कहना था कि वह सभी के लिए समान भावनाएं रखती हैं और उनकी प्रतिक्रिया को गलत तरीके से नहीं समझा जाना चाहिए। हालांकि, घर के बाकी सदस्य शिवांगी और हर्षद की नजदीकियों पर लगातार सवाल उठा रहे हैं। शिल्पा शिंदे ने भी कई बार आरोप लगाया कि शिवांगी गेम में आगे बढ़ने के लिए हर्षद का इस्तेमाल कर रही हैं। दूसरी ओर, सोशल मीडिया पर भी दोनों की केमिस्ट्री चर्चा का विषय बनी हुई है।

Tamil Nadu Government: तमिलनाडु में बिल्डिंग प्लान बनाना होगा आसान, सरकार ला रही है सिंगल विंडो ऑनलाइन पोर्टल

अमित शाह के UCC बयान पर भड़के सलमान खुर्शीद, BJP पर साधा निशाना, बोले- कोई भी विचारधारा संविधान से ऊपर नहीं

देश के सभी हाई कोर्ट को मिला स्थायी चीफ जस्टिस, सिफारिश के दौरान कई जगह फंसा था पेंच

गुरुग्राम में ऑपरेशन सफेद सागर के पूर्व सैनिक पर जानलेवा हमला, पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद, FIR दर्ज

केरल में मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम का भव्य सम्मान, मिला शेख अबू बक्र एक्सीलेंस अवॉर्ड