लीला चिटनिस (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

लीला चिटनिस ने अंग्रेजों के खिलाफ उठाई आवाज, पति की शराब की लत से झेला दर्द, फिर बॉलीवुड में बनाई अलग पहचान

Leela Chitnis Struggle: लीला चिटनिस ने बेहद संघर्षपूर्ण जिंदगी के बावजूद हिंदी सिनेमा में खास पहचान बनाई। फिल्मों में कदम रखने के बाद वह दिलीप कुमार समेत कई सितारों की मां के रूप में लोकप्रिय हुईं।

सोनाली झा

Leela Chitnis Birth Anniversary Special: बॉलीवुड अभिनेत्री लीला चिटनिस का जन्म 9 सितंबर 1909 को कर्नाटक के एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। लीला पढ़ाई-लिखाई में भी काफी आगे थीं। उनके पिता अंग्रेजी के प्रोफेसर थे। बताया जाता है कि लीला को महाराष्ट्र की पहली ग्रेजुएट महिलाओं में शामिल होने का गौरव हासिल था। हालांकि, उनकी निजी जिंदगी काफी संघर्षपूर्ण रही। महज 15-16 साल की उम्र में शादी, चार बच्चों की जिम्मेदारी और पति की शराब की लत के बावजूद उन्होंने अभिनय का अपना सपना नहीं छोड़ा।

लीला चिटनिस की शादी डॉक्टर गजानन यशवंत चिटनिस से हुई थी। कम उम्र में ही वह चार बच्चों की मां बन गई थीं। इसी दौरान वह अपने पति के साथ अंग्रेजों के खिलाफ आवाज भी उठाती थीं। हालांकि, पति की शराब की लत ने उनकी जिंदगी मुश्किल कर दी। आखिरकार लीला अपने पति से अलग हो गईं और अकेले ही बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी संभाली। परिवार चलाने के लिए उन्होंने स्कूल में शिक्षिका के रूप में काम किया। इसके साथ ही अभिनय का शौक भी जारी रखा और मराठी थिएटर से जुड़ गईं।

कंगन ने बदल दी किस्मत

लीला को फिल्मों में पहला बड़ा मौका जेंटलमैन डाकू में मिला, जिसमें उन्होंने पुरुषों की पोशाक पहनकर किरदार निभाया था। उनके अभिनय ने फिल्म निर्माताओं का ध्यान खींचा और उन्हें लगातार काम मिलने लगा। इसके बाद लीला चिटनिस का जुड़ाव बॉम्बे टॉकीज से हुआ। फिल्म कंगन उनके करियर का अहम पड़ाव साबित हुई।

लीला चिटनिस

बनीं पहली भारतीय लक्स गर्ल

लीला ने अशोक कुमार के साथ अभिनय किया और दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके बाद दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया। साल 1941 में लीला ने एक और इतिहास रचा। वह लक्स साबुन का विज्ञापन करने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनीं। उस दौर में किसी भारतीय अभिनेत्री का इतने बड़े ब्रांड का चेहरा बनना अपने आप में बड़ी उपलब्धि थी।

लीला चिटनिस

दिलीप कुमार से राज कपूर तक की बनीं मां

साल 1948 की फिल्म शहीद में लीला चिटनिस ने पहली बार मां की भूमिका निभाई और दिलीप कुमार की मां बनीं। इसके बाद वह दिलीप कुमार, देव आनंद और राज कपूर जैसे बड़े सितारों की मां के किरदार में नजर आईं। लगभग कई दशकों तक सिनेमा में सक्रिय रहने के बाद लीला ने 1987 में दिल तुझको दिया के बाद अभिनय से दूरी बना ली। इसके बाद वह अमेरिका में अपने बच्चों के साथ रहने लगीं। साल 2003 में 94 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया।

Weather Alert: आज UP-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 Kmph तक चलेंगी तेज हवाएं

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कोलकाता में FIR, मांस न खाने की सलाह देकर घिरे बाबा बागेश्वर; BJP भी दूरी बनाई

PM Modi Mumbai Visit: ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में शामिल हुए पीएम मोदी, बोले- सरकार में मेरे 25 साल पूरे

PM मोदी के कार्यक्रम से पहले मुंबई में बड़ी सुरक्षा चूक, PMO के फर्जी ID और बंदूक के साथ 2 संदिग्ध गिरफ्तार

वडोदरा में Gen-Z के बीच पीएम मोदी का अनोखा अंदाज, फिल्म धुरंधर के गाने पर ली ग्रैंड एंट्री; देखें Video