धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कोलकाता में FIR, मांस न खाने की सलाह देकर घिरे बाबा बागेश्वर; BJP भी दूरी बनाई

Dhirerndra Shastri: हावड़ा में एक कार्यक्रम के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने दुर्गा पूजा में मांस और मछली खाने वालों को लेकर एक बयान दिया था। उनके इस बयान पर बंगाल में सियासत तेज हो गई है।
fir against dhirendra shastri in kolkata on their non-veg comments
धीरेंद्र शास्त्री(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Police Complaint Against Baba Bageshwar: पश्चिम बंगाल में इन दिनों मांस और मछली को लेकर सियासत गरमा गई है। कोलकाता में बाबा बागेश्वर उर्फ धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ पुलिस ने शिकायत दर्ज किया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने बयान से बंगाल के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी इस बढ़ते विवाद को कम करने की कोशिश कर रही है।

बता दें कि बाबा बागेश्वर के खिलाफ यह शिकायत मंगलवार को दक्षिण कोलकाता जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद ने भवानीपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है। अपने शिकायत में उन्होंने भाजपा शासित बंगाल सरकार और उनके नेताओं पर कई आरोप लगाए हैं।

भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप

प्रदीप प्रसाद ने अपनी शिकायत में लिखा है कि लिलुआ (हावड़ा) में एक कार्यक्रम में, जिसे एक जैसी सोच वाले लोग आयोजित कर रहे थे। जहां अधिकारियों/चुने हुए प्रतिनिधियों की मौजूदगी में धीरेंद्र शास्त्री ने ऐसे भद्दे बयान दिए, जो खतरनाक हैं। यह हमारे राज्य के बंगाली लोगों की भावनाओं को बहुत ठेस पहुंचाई है।

उन्होंने आगे लिखा कि जो लोग भाषा बोलते हैं और हमारे राज्य के हैं, वे सभी बंगाली या बंगाली हैं क्योंकि ऐसा कोई बंटवारा नहीं है। उन्होंने घटिया बातें कहीं और उपदेश दिया कि दुर्गा पूजा के दौरान क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए।

बंगाल में धीरेंद्र शास्त्री ने क्या कहा था?

आपको बता दें कि रविवार को लिलुआ में एक कार्यक्रम के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने मांस और मछली खाने वाले बंगालियों को 'पाखंडी' कहा था। बागेश्वर धाम के प्रमुख शास्त्री ने कहा था कि बंगाल में नवरात्रि के दौरान दुर्गा पूजा पंडालों के पीछे मांसाहारी खाना खाया जाता है। गंदा खाना पकाया जाता है। इस नवरात्रि कोलकाता के हिंदुओं को जागना चाहिए और ऐसे लोगों का बॉयकॉट करना चाहिए। जो लोग दुर्गा पूजा के दौरान मांस-मछली खाना खाते हैं, वे अपवित्र हैं।

धीरेंद्र शास्त्री शनिवार और रविवार को बंगाल में थे और उन्होंने बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और राज्य सरकार के मंत्रियों के साथ रात्रि भोज में हिस्सा लिया था।

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ एक्शन की मांग

प्रदीप प्रसाद ने अपनी शिकायत में लिखा कि तुरंत प्रशासनिक कार्रवाई करने और जरूरी गिरफ्तारियों के साथ FIR दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हम बंगालियों का अपमान किया जा रहा है और समाज में फूट डाल रहे हैं, जो लोकतंत्र और शांतिपूर्ण भावना के खिलाफ है।

fir against dhirendra shastri in kolkata on their non-veg comments
धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

धीरेंद्र शास्त्री की बयानों के बाद पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी भाजपा के नेता डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश में जुट गए हैं। राज्य के पंचायत मंत्री दिलीप घोष ने मंगलवार को कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान नॉन-वेज खाना कोई विवाद वाली बात नहीं है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com