आमिर खान और लॉरेंस बिश्नोई (सौ. डिजाइन फोटो ) 
मनोरंजन

सलमान के बाद आमिर बने लॉरेंस बिश्नोई का निशाना, लव जिहाद के मामले में मिली जान से मारने की धमकी

Aamir Khan Lawrence Bishnoi: सोशल मीडिया पर आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित धमकी मिलने के दावे वायरल हो रहे हैं। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और कोई बयान सामने नहीं आया।

अपूर्वा नायक

Aamir Khan Threatned By Lawrence Bishnoi: लॉरेंस बिश्नोई गैंग फिर एक बार चर्चा में आ गया है। काले हिरण मामले में सलमान खान को लेकर गुस्साए लॉरेंस बिश्नोई ने एक और धमाका कर दिया है।

लॉरेंस ने बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान को अपना अगला शिकार बनाने का तय किया है। बताया जा रहा है कि आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से जान से मारने की धमकी दी गई है। हालांकि आमिर के द्वारा इस बात को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

लव जिहाज के चलते मिली धमकी

बताया जा रहा है कि आमिर खान को लव जिहाज के चलते बिश्नोई गैंग से धमकी मिली है। हाल ही में आमिर खान ने अपनी गर्लफ्रैंड गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की, जिसके बाद कई लोगों ने इसको लेकर विरोध जारी किया है।

सोशल मीडिया के माध्यम से मिली धमकी की पोस्ट वायरल

सोशल मीडिया पर मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान को लेकर एक पोस्ट और कथित ऑडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को लेकर दावा किया जा रहा है कि अब सलमान के बाद आमिर खान लॉरेंस बिश्नोई गैंग का अगला निशाना होने वाले हैं। इस वायरल पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े टायसन बिश्नोई का नाम सामने आ रहा है। साथ ही ये भी दावा किया जा रहा है कि लव जिहाद के चलते आमिर को ये धमकी मिली है।

गौरी स्प्रैट से शादी के बाद विवादों में घिरे आमिर

दरअसल आमिर खान ने 5 जुलाई को ही अपनी गर्लफ्रैंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी की थी। जिसके बाद से ही आमिर की तीसरी शादी चर्चा का विषय बनी हुई थी। जहां एक ओर कुछ लोगों ने इसे लव जिहाज बताया, तो वहीं आमिर खान के खिलाफ फतवा भी जाहिर किया गया। इन आरोपों को खारिज करते हुए आमिर खान ने सफाई दी कि उनकी पिछली दोनों शादियों में भी कोई धर्म परिवर्तन नहीं हुआ है। आमिर ने साफ शब्दों में कहा कि उनके परिवार में हमेशा से सभी संस्कृतियों और विचारों का सम्मान किया गया है।

डिस्क्लेमर : नवभारत इस समाचार की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। ये खबर वायरल पोस्ट के आधार पर लिखी गई है।

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह