लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘लाफ्टर शेफ्स 3’ में आया महाट्विस्ट, SAVAN की एंट्री देख कृष्णा अभिषेक रह गए दंग, करण-कश्मीरा की निकली चीख

Laughter Chefs Contestants Exit: ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। 31 जनवरी के एपिसोड से 5 कंटेस्टेंट्स शो छोड़ रहे हैं, जिनकी जगह SAVAN की एंट्री होगी।

स्नेहा मौर्या

Laughter Chefs 3 SAVAN Entry: कलर्स टीवी का कुकिंग-कॉमेडी शो ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ इन दिनों दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। मजेदार टास्क, मजाकिया नोकझोंक और सेलेब्स की केमिस्ट्री शो को लगातार चर्चा में बनाए हुए है। हालांकि, अब शो में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जिसने फैंस को चौंका दिया है।

इस सीजन में शुरुआत में कुल 7 जोड़ियां यानी 14 कंटेस्टेंट्स नजर आ रहे थे, लेकिन अब इनमें से 5 कंटेस्टेंट्स ने बीच में ही शो को अलविदा कह दिया है। 31 जनवरी को टेलीकास्ट होने वाले एपिसोड में ये चेहरे नजर नहीं आएंगे। शो की होस्ट भारती सिंह ने खुद इस बदलाव की जानकारी दी है और बताया है कि इन कंटेस्टेंट्स की जगह अब SAVAN ने ले ली है।

इससे पहले ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ का फाइनल फेस 24 और 25 जनवरी को टेलीकास्ट किया जाएगा। इन एपिसोड्स में टीम छूरी और टीम कांटा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। दोनों में से जो टीम जीतेगी, उसे शो की चमचमाती ट्रॉफी दी जाएगी। इसके बाद 31 जनवरी से शो एक नए ट्विस्ट और नए चेहरों के साथ आगे बढ़ेगा।

SAVAN आखिर हैं कौन?

शो को छोड़ने वाले कंटेस्टेंट्स में ईशा मालवीय, ईशा सिंह, देबिना बनर्जी, विवियन डीसेना और गुरमीत चौधरी शामिल हैं। इनकी जगह अब SAVAN यानी सुदेश लहरी, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, अर्जुन बिजलानी और निया शर्मा शो में नजर आएंगे। अर्जुन बिजलानी की जोड़ी एल्विश यादव के साथ बनाई गई है, जबकि बाकी चारों कलाकार पुरानी जोड़ियों की यादें ताजा करते हुए नजर आएंगे। इन सेलेब्स की एंट्री से शो में एक बार फिर जबरदस्त एनर्जी देखने को मिलने वाली है।

सोशल मीडिया पर आया दर्शकों का रिएक्शन

सोशल मीडिया पर दर्शकों का कहना है कि शो छोड़ने वाले पांचों कंटेस्टेंट्स बाकी सदस्यों जितने एंटरटेनिंग नहीं थे। न तो उन्होंने ज्यादा स्टार्स जीते और न ही दर्शकों को खास तौर पर हंसा पाए। यही वजह है कि उनके जाने से दर्शकों को ज्यादा फर्क नहीं पड़ा।

वहीं अंकिता-विक्की, निया शर्मा और अर्जुन बिजलानी की एंट्री से फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं। कमेंट सेक्शन में लोग इन कंटेस्टेंट्स के कमबैक को शो के लिए “बेस्ट मूव” बता रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि SAVAN की एंट्री के बाद ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ दर्शकों को कितना ज्यादा हंसाने और एंटरटेन करने में कामयाब रहता है।

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

MLC Election Results Live: कर्नाटक में जीती BJP, महाराष्ट्र में महायुति और MVA के बीच मुकाबला, काउंटिंग जारी

लाल बिहारी यादव कौन हैं? जिन्होंने PM मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में BJP को हराया

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 150 किमी/घंटे तक हवाएं; कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी