लारा दत्ता (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम) 
मनोरंजन

Lara Dutta Story: समुद्र की लहरों में फंसीं लारा दत्ता, अक्षय कुमार ने ऐसे बचाई जान, जानें दिलचस्प किस्सा

Lara Dutta Andaaz Shooting: लारा दत्ता ने खुलासा किया कि ‘अंदाज’ की शूटिंग के दौरान वह समुद्र में डूबने लगी थीं। तैरना न आने के कारण स्थिति गंभीर हो गई थी। मौके पर मौजूद अक्षय कुमार ने उन्हें बचाया।

सोनाली झा

Akshay Kumar Saved Lara Dutta: बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता ने अपने करियर के शुरुआती दिनों का एक खौफनाक अनुभव साझा किया है। अपनी डेब्यू फिल्म अंदाज की शूटिंग के दौरान वह एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बचीं, जब समुद्र में शूटिंग करते वक्त वह तेज लहरों में फंस गई थीं। लारा दत्ता ने एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म के एक सीन की शूटिंग समुद्र के बीच हो रही थी। उसी दौरान अचानक तेज लहरें उठीं और वह अपना संतुलन खो बैठीं। सबसे बड़ी बात यह थी कि उन्हें तैरना नहीं आता था और उन्होंने भारी लेदर के कपड़े पहन रखे थे, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।

लारा दत्ता ने कहा कि वह तेजी से पानी के अंदर डूबने लगीं और खुद को संभाल नहीं पा रही थीं। यह पल उनके लिए बेहद डरावना था, जहां उन्हें लगा कि उनकी जान खतरे में है। इसी बीच मौके पर मौजूद अक्षय कुमार ने तुरंत स्थिति को समझा और बिना समय गंवाए लारा दत्ता को पानी से बाहर निकाल लिया। उनकी तत्परता और साहस की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया।

हाइपोथर्मिक शॉक से बिगड़ी हालत

लारा ने बताया कि अगर उस समय अक्षय कुमार वहां मौजूद नहीं होते, तो शायद स्थिति और भी खतरनाक हो सकती थी। इस हादसे के बाद लारा दत्ता की हालत खराब हो गई थी। ठंडे पानी में लंबे समय तक रहने के कारण उन्हें हाइपोथर्मिक शॉक हो गया। शूटिंग को तुरंत रोक दिया गया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। यह अनुभव उनके लिए मानसिक और शारीरिक रूप से बेहद कठिन रहा, जिसने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया।

डर को हराकर सीखी स्विमिंग

इस घटना के बाद लारा दत्ता के मन में पानी को लेकर डर बैठ गया था। हालांकि, बाद में अक्षय कुमार ने उन्हें अपनी फिल्म ब्लू में काम करने का ऑफर दिया और स्विमिंग सीखने की सलाह दी। शुरुआत में वह हिचकिचाईं, लेकिन बाद में उन्होंने इस डर का सामना करने का फैसला किया और स्विमिंग क्लासेस लीं। लारा दत्ता की यह कहानी यह साबित करती है कि मुश्किल अनुभव भी इंसान को मजबूत बना सकते हैं और डर को हराकर आगे बढ़ना ही असली जीत होती है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज