लक्ष्य लालवानी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ पर लक्ष्य लालवानी ने की खुलकर बात, बताया किस सीन से रहा सबसे ज्यादा जुड़ाव

Lakshya Lalwani: बॉलीवुड अभिनेता लक्ष्य लालवानी ने ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से अपने ओटीटी सफर की शुरुआत कर दी है। ऐसे में उन्होंने ने इस सीरीज में अपने किरदार को लेकर खास बातें साझा कीं।

स्नेहा मौर्या

Lakshya Lalwani OTT Debut: बॉलीवुड एक्टर लक्ष्य लालवानी ने आखिरकार ओटीटी वर्ल्ड में अपना डेब्यू कर लिया है। वह नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई नई वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि इस सीरीज को किसी और ने नहीं बल्कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने डायरेक्ट किया है। यही वजह है कि लॉन्च के बाद से ही यह शो सुर्खियों में है।

दरअसल, हाल ही में मीडिया से बातचीत में लक्ष्य लालवानी ने इस शो को लेकर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि जब पहली बार उन्हें इस सीरीज के लिए ऑडिशन सीन मिला, तब से ही उन्हें एक खास कनेक्शन महसूस हुआ। ट्रेलर में भी दिखाया गया उनका डायलॉग “सितारे तो बहुत हैं पर आसमान एक ही है” उन्हें बहुत निजी लगा। उनका कहना है कि किरदार की सोच और उनका नजरिया दोनों एक जैसे हैं।

लक्ष्य लालवानी ने ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ पर कही ये बात

लक्ष्य ने आगे बताया कि वह दिल्ली से ताल्लुक रखते हैं और उनका रवैया भी काफी हद तक उनके ऑन-स्क्रीन रोल से मेल खाता है। इसीलिए उन्हें ऐसा लगा मानो यह उनकी ही कहानी हो। इसके अलावा लक्ष्य लालवानी का मानना है कि भले ही शो में दिखाई गई दुनिया ग्लैमरस और बड़ी हो, लेकिन इसके अंदर छिपी कहानियां आम इंसान के दिल को भी छू लेंगी। कई ऐसे सीन हैं जिनसे दर्शक खुद को जोड़ पाएंगे। उन्होंने ने बातचीत में कहा कि “मुझे लगता है यह सिर्फ एक शो नहीं है, बल्कि ऐसी कहानी है जिससे हर कोई कहीं न कहीं रिलेट कर सकता है।”

आर्यन खान का निर्देशन और स्टारकास्ट

‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की कहानी आर्यन खान ने बिलाल सिद्दीकी और मानव चौहान के साथ मिलकर लिखी है। इस शो को प्रोड्यूस किया है गौरी खान ने। लॉन्च इवेंट में आर्यन ने अपनी मां का धन्यवाद करते हुए कहा था कि उनके सपोर्ट के बिना यह प्रोजेक्ट संभव नहीं था। हालांकि,  यह सीरीज बॉलीवुड की चकाचौंध के पीछे की दुनिया को सामने लाने की कोशिश करती है। इसमें दिखाया गया है कि किस तरह सपनों की इस दुनिया के पीछे भी संघर्ष, रिश्ते और असली कहानियां छिपी होती हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज