लेडी गागा और माइकल पोलान्स्की (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

40 की उम्र में मां बनीं लेडी गागा, मंगेतर माइकल के साथ पहले बच्चे का किया स्वागत

Lady Gaga Baby: फेमस पॉप स्टार लेडी गागा और उनके मंगेतर माइकल पोलान्स्की के घर नन्हा मेहमान आया है। 40 साल की उम्र में सिंगर ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है।

यति सिंह

Lady Gaga Pregnancy: म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने अनोखे अंदाज और दमदार आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली इंटरनेशनल पॉप स्टार लेडी गागा के जीवन में एक नया और बेहद खूबसूरत चैप्टर शुरू हुआ है। ऑस्कर और ग्रैमी अवॉर्ड विनर गायिका लेडी गागा मां बन गई हैं। उन्होंने अपने मंगेतर और बिजनेसमैन माइकल पोलान्स्की के साथ अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में स्वागत किया है। इस खास खबर के सामने आते ही दुनियाभर में मौजूद उनके फैंस के बीच खुशी और उत्साह की लहर दौड़ गई है।

नॉर्थ कैलिफोर्निया में पहली बार दिखा पूरा परिवार

खबरों के अनुसार 40 साल की लेडी गागा और 42 साल के माइकल पोलान्स्की को हाल ही में नॉर्थ कैलिफोर्निया में एक साथ देखा गया। अपने नवजात बच्चे के साथ यह इस जोड़े की पहली सार्वजनिक मौजूदगी थी।

हालांकि, अपने पर्सनल लाइफ को हमेशा सुर्खियों से दूर रखने वाले इस कपल ने फिलहाल बच्चे के नाम, उसके लिंग या जन्म की सटीक तारीख को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। उनके प्रतिनिधियों ने भी इस संबंध में फिलहाल चुप्पी साध रखी है।

कैमेरे से पिछले कुछ महीनों से रहते थे दूर

अपने 9 महीने लंबे मेहेम बॉल टूर के समापन के बाद लेडी गागा मीडिया और चकाचौंध से काफी दूर रह रही थीं। 86 वर्ल्डवाइड शोज पूरे करने के बाद वह काफी समय से लाइमलाइट में नजर नहीं आईं। उन्हें आखिरी बार अगस्त के महीने में नॉर्थ कैलिफोर्निया में एक फैंस के साथ तस्वीर खिंचवाते हुए देखा गया था। अपनी प्रेग्नेंसी और पर्सनल लाइफ को पूरी तरह प्राइवेट रखने के बाद अब उनके मां बनने की खबर सामने आई है।

साल 2019 में शुरू हुआ था दोनों का सफर

लेडी गागा जिनका असली नाम स्टेफनी जोआन एंजेलिना जर्मनोटा है, और माइकल पोलान्स्की का रोमांटिक रिश्ता साल 2019 में शुरू हुआ था। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इस जोड़े ने मार्च 2024 में सगाई कर ली थी। गागा ने एक इंटरव्यूज में मां बनने की इच्छा को खुलकर बात कही थी। उन्होंने कहा था कि जीवन के इस दौर में एक परिवार की शुरुआत करना और बच्चे की परवरिश करना उनके लिए सबसे अहम भूमिका होगी।

बता दें कि लेडी गागा ने इस साल अपना 15वां ग्रैमी अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया। उन्हें एल्बम ‘मायहम’ के लिए बेस्ट पॉप वोकल एल्बम का ग्रैमी मिला। रेड कारपेट पर भी लेडी गागा फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाती नजर आईं। कुल मिलाकर ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 शानदार परफॉर्मेंस, रिकॉर्ड तोड़ जीत और भावुक पलों के साथ संगीत इतिहास में एक यादगार अध्याय बनता दिख रहा है।

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक

J&K Terror Probe: NIA की कश्मीर में 7 जगहों पर छापेमारी, पाकिस्तान लिंक और OGW नेटवर्क की जांच तेज

जम्मू-कश्मीर में NIA का बड़ा एक्शन, तीन जिलों में 7 ठिकानों पर छापेमारी; आतंकी साजिश की हो रही जांच

Bihar Floods: अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने की मदद, गांव-गांव पहुंचाई राहत सामग्री; बोलीं- लोगों को भरोसे की जरूरत

सिंघु बॉर्डर पर खालिस्तानी नारे लिखने के आरोप में 3 गिरफ्तार, SFJ ने ली थी जिम्मेदारी, CCTV से मिला सुराग