अंगद को फंसाकर वृंदा की सगाई तुड़वाएगी तुलसी, मिहिर-तुलसी की मदद को आई पार्वती 
मनोरंजन

KSBKBT 2 Spoiler: वृंदा की सगाई टूटी, मिहिर-तुलसी की मदद के लिए पहुंची 'कहानी घर घर की' की पार्वती

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास में वृंदा की सगाई टूटी। तुलसी ने अंगद के लिए वृंदा का हाथ माॅंगा। पार्वती की एंट्री से मिहिर-तुलसी का झगड़ा खत्म। दो आइकॉनिक शोज का महा-मिलन।

अनिल सिंह

StartFragment

KSBKBT 2 Update: सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की कहानी इस समय वृंदा और अंगद के इर्द-गिर्द घूम रही है, जहां वृंदा को पानी पिलाकर अंगद ने खुद के लिए बड़ी मुसीबत मोल ले ली है। तुलसी को जब पता चलता है कि लोग वृंदा के घर के बाहर क्यों हंगामा मचा रहे हैं, तो अंगद अपनी माॅं को सारा सच बता देता है। इसके बाद, वृंदा का मंगेतर सुहास शादी तोड़ने की बात करता है और वृंदा के परिवार से दहेज की मांग भी करता है। इसी उठा-पटक के बीच, कहानी में एक बड़ा भूचाल आने वाला है, जो शो की दिशा बदल देगा।

आने वाले एपिसोड्स में, वृंदा की मदद करने के चक्कर में अंगद बुरा फंस जाएगा। सुहास अब वृंदा से शादी करने के लिए सीधे अंगद से ही रुपए की मांग करेगा, जिससे अंगद को सदमा लगेगा। दूसरी तरफ, रणविजय इस स्थिति से खुश है और वह अपनी जीत का जश्न मनाने वाला है। उसे लगेगा कि अब वह अंगद की मदद से रातो-रात अमर हो जाएगा।

परी की चाल से मिहिर-तुलसी में झगड़ा

घर में चल रहे इस ड्रामा के बीच, परी एक और चाल चलने वाली है ताकि वह रणविजय से शादी कर सके। वह रणविजय के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने की कोशिश करेगी। तुलसी बार-बार मिहिर को परी और रणविजय की शादी न करने के लिए कहेगी। परी की वजह से मिहिर और तुलसी के बीच एक बार फिर बड़ा झगड़ा होने वाला है, जिससे उनके रिश्ते में तनाव बढ़ जाएगा।

पार्वती करेंगी मिहिर-तुलसी की सुलह

जल्द ही मिहिर और तुलसी के घर शांति निकेतन में 'कहानी घर घर की' की पार्वती (Parvati) की एंट्री होने वाली है। पार्वती को आते ही पता चल जाएगा कि मिहिर और तुलसी के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। ऐसे में, पार्वती न केवल उनके घर के झगड़ों में हस्तक्षेप करेंगी बल्कि मिहिर और तुलसी का झगड़ा खत्म करवाकर दोनों के बीच सुलह भी करवाएंगी, जिससे घर में फिर से शांति लौटेगी।

25 साल के जश्न के साथ टूटेगी वृंदा की सगाई

पार्वती और उनके पति ओम (Om) शांति निकेतन पहुंचकर 'कहानी घर घर की' के 25 साल पूरे होने का जश्न मनाएंगे। इस दौरान मिहिर और तुलसी का पूरा परिवार भी उनके साथ मिलकर खूब धमाल मचाएगा। मिहिर और तुलसी, पार्वती और ओम के साथ मिलकर धनतेरस भी सेलिब्रेट करेंगे और सालों बाद ये दोनों आइकॉनिक कपल दिवाली के मौके पर साथ नजर आएंगे। जश्न के खत्म होते-होते, वृंदा और सुहास की सगाई टूट जाएगी। सगाई टूटते ही तुलसी, वृंदा का हाथ अंगद के लिए मांगने पहुंच जाएगी, ताकि वह अपने घर से नॉयना को बाहर कर सके।

EndFragment

IIT में क्यों टूट रही छात्रों की सांसें? 20 साल में 171 मौतें, क्या डिप्रेशन और तनाव से जूझ रहे हैं IITian

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में 105 बार चोरी हुई, CCTV से खुला राज; 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल करेगी SIT

जमुई छात्रा से छेड़खानी! वायरल VIDEO के बाद महिला आयोग सख्त; SP को दिए गिरफ्तारी के निर्देश

भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड समझौते को हरी झंडी, दशहरा पर 20 अक्टूबर से होगा लागू; पीयूष गोयल ने की घोषणा

Asian Games में इतिहास रचने वाली सुचिका को राष्ट्रपति मुर्मू समेत कई नेताओं ने दी बधाई, जज्बे को किया सलाम