क्योंकि सास भी कभी बहू थी (सौ. सोशल मीडिया ) 
मनोरंजन

KSBKBT 2 Upcoming Twist: तुलसी के फैसले से हिली हवेली, नकुल-वैष्णवी के प्यार का खुल जाएगा राज

KSBKBT 2 Spoiler: 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के नए एपिसोड में तुलसी परिवार को एक करने के लिए बड़ा फैसला लेंगी। वहीं नकुल और वैष्णवी अपने रिश्ते का सच परिवार के सामने लाने की तैयारी करेंगे।

अपूर्वा नायक

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: एकता कपूर के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में जल्द ही हाई वोल्टेज फैमिली ड्रामा देखने के लिए मिलने वाला हैं। सीरियल में इस समय 10 साल के लीप के बाद कहानी आगे बढ़ती हुई दिखायी जा रही है।

पार्थ के कत्ल के इल्जाम में जेल की सजा काट चुकी तुलसी 10 सालों के बाद जब शांति निकेतन लौटती है, तो अपने घर को देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक जाती है। 10 सालों तक तुलसी की नामौजूदगी ने सभी घरवालों के मन में इतनी दूरी ला दी है कि अब घर दो हिस्सों में बंट गया है।

बा की हवेली को लेकर बढ़ेगा विवाद

स्टार प्लस के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी के एपिसोड में तुलसी और गौतम के बीच में विवाद होता हुआ देखा जा सकता है। जहां एक ओर नकुल और गौतम बा की हवेली में होटल को चलाते रहना चाहते हैं, तो वहीं तुलसी भी इस फैसले का जमकर विरोध करती हैं। साथ ही तुलसी गौतम को कड़े शब्दों में चेतावनी देती है कि अगर गौतम अपनी जिद पर अड़े रहेगा, तो तुलसी भी कानूनी रास्ता अपनाने से पीछे नहीं हटेगी।

तुलसी की शर्तों से हिली हवेली

गौतम होटल चलाने को गलत नहीं मानता, लेकिन तुलसी भी उसके सामने दो शर्तें रख देती हैं। पहली शर्त ये कि होटल चलाने के लिए उन्हें उचित किराया देना होगा और दूसरी शर्त ये कि होटल में शराब नहीं बिकेगी। तुलसी वीरानी का ये फैसला सभी घरवालों को हैरान कर देता है।

परिवार को एक करने के लिए तुलसी ने उठाया ये कड़ा कदम

इसी बीच तुलसी घर के बीचों बीच बनी बंटवारे की लकीर को भी मिटा देती है। ये देखकर करण आगबबूला हो जाता है और घर पर अपना भी हक होने की बात करता है। जिसपर तुलसी उसे मुंहतोड़ जवाब देते हुए उसे याद दिलाती है कि परिवार के लिए उसने कितने त्याग किए हैं। तुलसी साफ शब्दों में सभी को ये कह देती हैं कि जिसे घर के नियम नहीं मंजूर है, वो घर छोड़कर जा सकता है।

कानून का भी दिलाया एहसास

बहस बढ़ने पर तुलसी करण और गौतम को वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े कानून की याद दिलाती हैं। वह कहती हैं कि या तो घर में रहने का किराया दें या फिर दूसरा ठिकाना तलाश लें। तुलसी का यह सख्त रवैया देखकर नंदिनी, गायत्री और शोभा खुश नजर आती हैं, क्योंकि वे लंबे समय से परिवार को एकजुट देखना चाहती थीं। इसके बाद तुलसी मंदिर जाकर भगवान से परिवार में आई दूरियों के लिए प्रार्थना करती हैं और सब कुछ फिर से सामान्य करने का संकल्प लेती हैं।

नकुल-वैष्णवी की प्रेम कहानी में नया मोड़

घर में चल रहे तनाव के बीच नकुल और वैष्णवी अपने रिश्ते को नया नाम देने का फैसला करते हैं। दोनों परिवार के सामने अपने प्यार का इजहार करने की योजना बनाते हैं। हालांकि, जब नकुल वैष्णवी से सच बताने की बात करता है, तभी पीछे खड़ी तुलसी उनकी पूरी बातचीत सुन लेती हैं। अब आने वाले एपिसोड में यह देखना दिलचस्प होगा कि तुलसी इस रिश्ते पर कैसी प्रतिक्रिया देती हैं और गौतम का अगला कदम क्या होगा।

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार