क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

बेटी के लिए मिहिर लेगा बड़ा फैसला, भड़क उठेगी तुलसी, दोनों के बीच होगी लड़ाई

KSBKBT Today Episode: टीवी शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के अपकमिंग एपिसोड में देखेंगे कि मिहिर रणविजिय से परी की शादी का ऐलान करेगा। ये सुनकर तुलसी भड़क जाएगी और दोनों के बीच लड़ाई शुरू हो जाएगी।

स्नेहा मौर्या

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Spoiler: स्टार प्लस के मशहूर टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का लेटेस्ट एपिसोड सस्पेंस और इमोशंस से भरपूर रहा है। कहानी ने अब एक नया मोड़ ले लिया है, जहां रहस्य, डर और पारिवारिक ड्रामा आपस में उलझते नजर आए।

दरअसल, एपिसोड की शुरुआत होती है अंगद के कब्रिस्तान पहुंचने से। वह यह जानने की कोशिश करता है कि क्या बंटूक नाम के किसी शख्स की मौत हुई थी। वहां उसे एक गार्ड मिलता है जो बताता है कि 8 साल पहले बंटूक की बेरहमी से हत्या की गई थी। यह सुनकर अंगद हैरान रह जाता है और तुरंत नॉयना के घर लौटता है।

नॉयना के घर से गायब होगी ज्वेलरी

अपकमिंग एपिसोड में देखेंगे कि घर पहुंचते ही उसे नॉयना बेहद परेशान दिखाई देती है। नॉयना कहती हैं कि घर की सारी ज्वेलरी गायब है, जबकि कोई अंदर आया ही नहीं। तभी अचानक कमरे से तेज आवाजें आती हैं। जब दोनों वहां पहुंचते हैं तो मिताली अलमारी के ऊपर बैठी दिखाई देती है, उसने सारे गहने पहने होते हैं और अजीब आवाजें निकाल रही होती है। यह दृश्य देखकर सबके होश उड़ जाते हैं।

अंगद और नॉयना उसे नीचे आने को कहते हैं, लेकिन मिताली ऊपर से कूदकर बेहोश हो जाती है। नॉयना गुस्से और डर के बीच अंगद से कहती है, “जो भी हो रहा है, प्लीज मिताली से शादी मत तोड़ना।” इस पर अंगद कहता है, “अगर शादी के बाद भी ऐसा होता, तो मैं उसका इलाज करवाता, अब भी मैं पीछे नहीं हटूंगा।”

मिहिर और तुलसी में होगी लड़ाई

इधर, अंगद की हल्दी की तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं। दूसरी तरफ तुलसी और मिहिर के बीच एक भावुक बातचीत होती है। मिहिर कहता है कि नॉयना का जितना एहसान माना जाए कम है, क्योंकि उसने आग में कूदकर मेरी जान बचाई। वह आगे कहता है, “तुम्हारे बाद अब कोई तो है जो मेरा ख्याल रखेगा।” साथ ही मिहिर फिर एक और बड़ी घोषणा करता है, वह अपनी बेटी परी और रणविजय की शादी की बात करता है, लेकिन तुलसी तुरंत बीच में टोकती है और कहती है, “हमने कहा था ना, अभी इस टॉपिक पर बात नहीं करेंगे।”

बृजभूषण केस में नया मोड़! पहलवानों ने फिर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, निचली अदालत के फैसले को चुनौती

चुनाव आयोग पर उठ रहे सवालों पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

ECI-SIR Row Live: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई बड़े नेता

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, लखनऊ से लेकर पटना तक विरोध प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

PM Modi Deepfake Case: अश्लील फोटो वायरल करने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची महिला, सोशल मीडिया से हटाने की मांग