करवाचौथ स्पेशल: मिहिर और तुलसी की जिंदगी में नॉयना और परी का जहर, सीरियल में मचेगा बड़ा बवाल 
मनोरंजन

KSBKBT 2 Spoiler: करवा चौथ पर खून के आंसू रोएगी तुलसी, नॉयना और परी ने रचा नया षड्यंत्र

KSBKBT 2 Episode Update:'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के करवाचौथ एपिसोड में बवाल। नॉयना के धोखे से तुलसी का टूटेगा दिल, मिहिर का व्रत, और परी की अगली बड़ी साजिश।

अनिल सिंह

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Update: टीवी का सबसे पॉपुलर और आइकॉनिक सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' एक बार फिर से दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। सीरियल की कहानी में अब मिहिर (अमर उपाध्याय) और तुलसी (स्मृति ईरानी) की जिंदगी में नॉयना और परी की वजह से जबरदस्त बवाल मचने वाला है। जहां परी तुलसी से मिहिर को छीनने की कसम खा चुकी है, वहीं नॉयना भी मिहिर को हासिल करने की साजिश रच रही है। मिहिर द्वारा तुलसी की तारीफ सुनने के बाद नॉयना पूरी तरह से जल भुन गई है और उसने फैसला कर लिया है कि वह अब मिहिर को अपने हाथ से नहीं जाने देगी।

आने वाले एपिसोड में, नॉयना और परी मिलकर तुलसी के सुखी जीवन में जहर घोलने की तैयारी कर रहे हैं। नॉयना अपनी बहन के जरिए मिहिर को धोखे से अपने पास बुलाने का प्लान बनाएगी। इसी बीच, तुलसी मिहिर के लिए करवाचौथ का व्रत रखने वाली है। वह मिहिर को पुराने दिनों की याद दिलाएगी, जिससे मिहिर भी खुश हो जाएगा। हालांकि, परी को यह रोमांटिक पल बिल्कुल भी पसंद नहीं आएगा।

धोखे से मिहिर को बुलाएगी नॉयना

नॉयना अपनी बहन से झूठ बुलवाएगी कि अगले दिन उसका बर्थडे है, जिसकी पार्टी है। मिहिर, नॉयना की बर्थडे पार्टी की बात सुनकर फौरन हां कर देगा और तुलसी को बिना बताए नॉयना के घर निकल जाएगा। दूसरी तरफ, भूखी-प्यासी तुलसी मिहिर का इंतजार करती रह जाएगी। इस धोखे से तुलसी का दिल टूट जाएगा और वह खून के आंसू बहाएगी, क्योंकि मिहिर उस वक्त नॉयना के साथ जमकर पार्टी कर रहा होगा।

टूटेगा नॉयना का करवाचौथ प्लान

तुलसी की तरह मिहिर भी उसके लिए करवाचौथ का व्रत रखेगा। नॉयना, मिहिर का व्रत तुड़वाने की भरपूर कोशिश करेगी। लेकिन अचानक, मिहिर को अपनी पत्नी तुलसी की याद आएगी। मिहिर तुरंत नॉयना की पार्टी छोड़कर घर के लिए रवाना हो जाएगा। मिहिर के जाते ही नॉयना का सारा प्लान चौपट हो जाएगा और वह एक बार फिर मायूस होकर आंसू बहाना शुरू कर देगी।

परी चलने वाली है अगली बड़ी चाल

मिहिर के घर लौट आने से तुलसी और मिहिर का करवाचौथ साथ में पूरा होगा। उन्हें साथ में व्रत तोड़ते देखकर परी का दिमाग खराब हो जाएगा। परी अब अगली चाल चलने का फैसला करेगी। वह फिर से तुलसी और मिहिर के बीच आग लगाने की कोशिश करेगी, ताकि वह रणविजय के साथ शादी कर सके। आने वाले एपिसोड्स में यह देखना दिलचस्प होगा कि मिहिर और तुलसी, नॉयना और परी की इस दोहरी साजिश का सामना कैसे करते हैं।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर वोटिंग शुरू, 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नेहा बोरा पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आज, 10 हजार के बॉन्ड वाले नोटिस को दी चुनौती, सौरव-रांका ने दिखाया ठेंगा

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट