शादी से पहले तुलसी करेगी रणविजय का पर्दाफाश 
मनोरंजन

KSBKBT 2 Twist: शादी से पहले तुलसी करेगी रणविजय का पर्दाफाश, दामाद की पकड़ेगी गर्दन

KSBKBT 2 Upcoming Update: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में अंगद को पता चलता है कि रणविजय परी से सिर्फ पैसों के लिए शादी कर रहा है, जिसके बाद वह ऋतिक के जरिए तुलसी तक यह सच पहुंचाता है।

सोनाली झा

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 twist: सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ अपनी हाई-वोल्टेज ड्रामेबाज़ी के लिए जाना जाता है और आने वाले एपिसोड्स में कहानी एक नए मोड़ पर पहुंचने वाली है। तुलसी अपने बिखरते परिवार को बचाने के लिए हर मोर्चे पर लड़ रही है, लेकिन अब जिस तूफान की आहट कहानी में सुनाई दे रही है, वह पूरे विरानी परिवार को हिला कर रख देगा।

अब तक कहानी में देखा गया कि नॉयना, मिहिर को हासिल करने के लिए किसी दूसरे आदमी से फेक शादी करने का फैसला ले चुकी है। वहीं दूसरी तरफ, अंगद को यह बड़ा सच पता चलता है कि रणविजय परी से केवल पैसों के लिए शादी कर रहा है। इस राज से पर्दा उठते ही कहानी में बड़ा धमाका होना तय है। आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रणविजय की असलियत जानकर अंगद गुस्से से तिलमिला उठेगा।

परी की जिंदगी बर्बाद होने नहीं देगी तुलसी

घर में अंगद की एंट्री बैन होने के कारण वह सीधे अपने छोटे भाई ऋतिक को फोन करेगा और उसे रणविजय की पूरी चाल बताएगा। ऋतिक बिना वक्त गंवाए तुलसी को यह खबर देगा। तुलसी यह सुनकर दंग रह जाएगी कि रणविजय ने अपनी पत्नी को भी झूठ बोलने के लिए मजबूर किया था। तुलसी परी की जिंदगी बर्बाद होने नहीं दे सकती, इसलिए वह तय करती है कि अब किसी भी कीमत पर रणविजय को बेनकाब करना होगा। इस मिशन में वह शोभा की सलाह भी लेती है, जो साफ कहती है कि इस बार तुलसी को नरमी नहीं दिखानी चाहिए।

एक प्राइवेट जासूस हायर करेगी तुलसी

सच तक पहुंचने के लिए तुलसी एक प्राइवेट जासूस तक हायर कर लेती है। कहानी यहां से और भी दिलचस्प मोड़ लेती है। दूसरी तरफ नॉयना और उसका होने वाला पति मिहिर की जिंदगी में नई आग लगाने वाले हैं। ऑफिस में उस आदमी को देखकर मिहिर का गुस्सा फूट पड़ता है। लेकिन असली झटका तब लगता है जब नॉयना अपने हाथों पर किसी और के नाम की मेहंदी लगा लेती है।

नॉयना की शादी से होगा मिहिर को जलन

नॉयना के इस कदम से मिहिर अंदर ही अंदर जलने लगता है और उसे एहसास होने लगता है कि वह नॉयना को खोना नहीं चाहता। आने वाले एपिसोड्स में तुलसी का विकराल रूप और मिहिर की बढ़ती जलन दोनों कहानी में बड़ा धमाका लाने वाले हैं। विरानी हाउस में अब असली खेल शुरू होने वाला है।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी