मिहिर को ब्लैकमेल करेगी नॉयना, परी की शादी रोक देगी तुलसी 
मनोरंजन

KSBKBT 2 Spoiler: मिहिर को ब्लैकमेल करेगी नॉयना, परी की शादी रोक देगी तुलसी, घर में मचेगा हंगामा

KSBKBT 2 Update: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में कहानी नया मोड़ लेने वाली है। तुलसी और मिहिर की जिंदगी पटरी पर लौट रही थी, लेकिन नॉयना उनके रिश्ते को तोड़ने के लिए बड़ा खेल रच रही है।

सोनाली झा

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Twist: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की कहानी अब एक नए मोड़ पर पहुंचने वाली है। तुलसी और मिहिर की जिंदगी में चल रहा भूचाल धीरे-धीरे थमता दिख रहा था, लेकिन ऐसा लगता है कि नॉयना किसी भी कीमत पर इस शांति को बरकरार नहीं रहने देगी। आने वाले एपिसोड दर्शकों को भरपूर ड्रामा और ट्विस्ट से चौंकाने वाले हैं।

हाल ही में दिखाया गया कि मिहिर और तुलसी एक खूबसूरत डिनर डेट पर जाते हैं, जहां दोनों अपने रिश्ते की पुरानी गर्माहट को फिर से महसूस करते हैं। मिहिर को एहसास हो चुका है कि वह अब दोबारा तुलसी को किसी भी तरह का धोखा नहीं देगा। इसलिए वह अपनी शादी और परिवार को लेकर पहले से ज्यादा जिम्मेदारी निभाता नजर आ रहा है। वहीं दूसरी ओर, अंगद को नई नौकरी मिल जाती है, जिससे घर में खुशी का माहौल है।

नॉयना का नया प्लान होगा खतरनाक

आने वाले एपिसोड में नॉयना तुलसी और मिहिर को साथ देखकर गुस्से से तिलमिला उठेगी। वह अपनी बहन के सामने ये खुलासा करेगी कि अब वह तुलसी और मिहिर को कभी साथ नहीं रहने देगी। नॉयना का नया प्लान पहले से ज्यादा खतरनाक होगा। नॉयना मिहिर को प्यार के नाम पर फिर से ब्लैकमेल करने की कोशिश करेगी। वह उसे उस रात की बातें याद दिलाकर लगातार दबाव बनाएगी। लेकिन इस बार मिहिर झांसे में आने वाला नहीं है। मिहिर के सख्त रुख को देखकर नॉयना अब तक की सबसे बड़ी चाल चलने का फैसला करती है।

नॉयना करेगी शादी ऐलान

नॉयना ऐलान करेगी कि वह जल्द ही शादी करने वाली है, ताकि मिहिर को जलाकर वह अपने प्लान को कामयाब कर सके। उधर, अंगद अपनी नई नौकरी की खुशी वृंदा के साथ बांटेगा, लेकिन तभी वह रणविजय और उसके दोस्त की बातचीत सुन लेता है। इन बातों से खुलासा होता है कि रणविजय, वृंदा के एक्स सुहास के साथ मिलकर मिहिर की जमीन-जायदाद हड़पने की पूरी साजिश रच रहा है।

अंगद को पता चलेगा रणविजय का सच

अंगद रणविजय का पूरा सच छिपकर सुन लेता है और बिना समय गंवाए अपनी मां तुलसी को बताने निकल पड़ता है। जैसे ही तुलसी को इस घातक प्लान का सच पता चलता है, वह तुरंत परी की शादी रोकने का फैसला करती है। आने वाला एपिसोड कई रिश्तों की कसौटी बनेगा और कहानी को एक नए मोड़ पर ले जाएगा।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन