क्योंकि सास भी कभी बहू थी स्पॉइलर (सौ. सोशल मीडिया)
मनोरंजन

KSBKBT 2 Spoiler: 10 साल बाद करण के सामने खुलेगा पार्थ की मौत का राज, क्या नंदिनी को मिलेगी सजा

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में 10 साल बाद पार्थ की मौत का राज खुलने वाला है। करण को पता चलेगा कि तुलसी नहीं, बल्कि नंदिनी ही पार्थ की मौत की जिम्मेदार थी। इसके बाद कहानी में बड़ा ट्विस्ट आएगा।

अपूर्वा नायक

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: एकता कपूर के आइकॉनिक सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी में आज जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है। सीरियल की आगे की कहानी में करण के सामने पार्थ की मौत का राज खुलने वाला है।

क्योंकि सास भी कभी बहू थी के आने वाले एपिसोड में नंदिनी और करण के रिश्ते में दरार आती हुई नजर आने वाली है। शो के आगे वाले ट्रैक में करण नंदिनी को तलाक देने की बात कहता हुआ नजर आएगा। ऐसे में फैंस को इस बात का बेसब्री से इंतजार रहेगा कि तुलसी कैसे इन दोनों के रिश्तें में आयी दरार को कम करती है।

करण के सामने बेनकाब हुआ पार्थ का कातिल

एकता कपूर के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में पूरे 10 सालों के बाद करण के सामने पार्थ के कातिल का राज खुल जाता है। करण को पता चल जाएगा कि जिस तुलसी को अपने बेटे पार्थ की मौत का दोषी मानता आ रहा है, वो तो असल में कातिल है ही नहीं। उसके बेटे पार्थ का कत्ल किसी और ने नहीं बल्कि उसकी अपनी पत्नी नंदिनी ने किया है।

करण ने मांगी तुलसी से माफी

क्योंकि सास भी कभी बहू थी में पार्थ के कातिल की असलियत सामने आने के बाद करण को अपनी गलती का भारी पछतावा होता हुआ नजर आएगा। करण इस बात को जानने के बाद तुलसी से नजर मिलाने में भी असमर्थ नजर आएगा। इतना ही नहीं करण तुलसी से हाथ-पैर जोड़कर माफी मांगता हुआ दिखायी देगा।

क्या तुलसी के समझाने से समझेगा करण?

शो के अपकमिंग एपिसोड में करण को सच पता चलने के बाद वो नंदिनी से नफरत करता हुआ नजर आएगा। तुलसी करण को बताती है कि इतिहास एक बार फिर से दोहराया है जिस तरह नंदिनी की इज्जत को बचाने के लिए तुलसी ने अपने ही बेटे अंश को मारा था, वहीं कदम नंदिनी ने भी वैष्णवी को बचाने के लिए उठाया था।

तुलसी जाएगी अमेरिका

शो में अब मंदिरा और मिहिर की भी एंट्री हो गई है। जहां मिहिर की याददाश्त फिर से एक बार फिर से खो दी है। अब मंदिरा के भाई अनुपम ने भी तुलसी और मिहिर को मिलाने के लिए एक कदम बढ़ाया है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या सालों बाद मिहिर और तुलसी का मिलन होता है या नहीं।

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा

गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों पर बड़ा एक्शन! दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया अरेस्ट, जांच में जुटी टीम