कुशल टंडन और वंशज सिंह (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Alliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी

Alliance Reality Show: प्राइम वीडियो के रियलिटी शो 'अलायंस' में कुशल टंडन और वंशज सिंह के बीच तीखी बहस देखने को मिली। गुस्से में कुशल ने वंशज को धमकी देते हुए 'बच्चों को सबक सिखाना जरूरी है' कहा।

सोनाली झा

Alliance Reality Show Update: अमेजन प्राइम वीडियो का रियलिटी शो 'अलायंस' इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में अभिनेता और सांसद रवि किशन के शो से बाहर होने के बाद जहां कंटेस्टेंट्स भावुक नजर आए, वहीं अब शो का माहौल पूरी तरह बदल चुका है। नए एपिसोड में कंटेस्टेंट कुशल टंडन और वंशज सिंह के बीच हुई तीखी बहस ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

हालिया एपिसोड में किसी मुद्दे को लेकर कुशल टंडन और वंशज सिंह के बीच बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते तीखी नोकझोंक में बदल गई। उम्र के अंतर का जिक्र करते हुए कुशल ने वंशज को बेटा कहकर संबोधित किया और गुस्से में उन्हें सबक सिखाने जैसी बातें भी कहीं। इतना ही नहीं, बहस के दौरान कुशल ने पायल गेमिंग का नाम लेते हुए कहा कि जब बच्चे बदतमीजी करते हैं, तो उन्हें सबक सिखाना जरूरी होता है।

वंशज सिंह ने भी दिया जवाब

कुशल टंडन की बातों का जवाब देते हुए वंशज सिंह भी पीछे नहीं हटे। उन्होंने कैमरे के सामने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुछ लोग उनसे डरने लगे हैं और यही वजह है कि लगातार उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। वंशज का यह बयान सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है। दर्शकों के बीच दोनों कंटेस्टेंट्स की यह तकरार खूब सुर्खियां बटोर रही है।

होस्ट कुणाल खेमू ने दी चेतावनी

मामला बढ़ता देख शो के होस्ट कुणाल खेमू को बीच में हस्तक्षेप करना पड़ा। उन्होंने कुशल टंडन को साफ शब्दों में चेतावनी दी कि शो के नियमों के तहत किसी भी तरह की शारीरिक हिंसा या मारपीट की अनुमति नहीं है। कुणाल ने सभी कंटेस्टेंट्स को संयम बनाए रखने और खेल की भावना से आगे बढ़ने की सलाह दी।

आने वाले एपिसोड पर टिकी नजरें

रियलिटी शोज़ में बहस और टकराव दर्शकों का मनोरंजन बढ़ाते हैं, लेकिन जब मामला धमकी और व्यक्तिगत टिप्पणियों तक पहुंच जाए तो माहौल गंभीर हो जाता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि कुशल टंडन और वंशज सिंह के बीच बढ़ती यह दुश्मनी आगे किस मोड़ पर पहुंचती है और क्या शो के मेकर्स इस विवाद को शांत कर पाते हैं या नहीं। 'अलायंस' 26 जून से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है।

India By Election 2026 LIVE: कानून तोड़ने के कारण हुमायूं कबीर को हिरासत में ले लिया गया: पश्चिम बंगाल पुलिस

India Bloc March Live: चुनाव आयोग के खिलाफ मैदान में विपक्ष, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अडिग

महायुति में तनातनी के बीच पीएम मोदी और अमित शाह से मिले एकनाथ शिंदे, दिल्ली में 1 घंटे तक क्या हुई बात?

INDIA गठबंधन का चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन शुरू, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की हो रही मांग

बीजेपी के निशाने पर इंडिया ब्लॉक का मार्च, संबित पात्रा ने कहा- अराजकता फैला रही है कांग्रेस