Photo - Kunal Kemmu/Insta  
मनोरंजन

कुणाल खेमू की ‘कंजूस माखीचूस' इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, फिल्म का ट्रेलर कल होगा आउट

संदीप पांडे

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) कुणाल खेमू (Kunal Khemu) और एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी (Shweta Tripathi) की स्टारर कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'कंजूस माखीचूस' (Kanjoos Makhichoos) ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज होगी। इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर भी रिलीज हो गया है साथ ही फिल्म के ट्रेलर का भी रिलीज डेट सामने आ गया है। फिल्म का ट्रेलर कल यानि 13 मार्च को रिलीज होगा।

एक्टर कुणाल खेमू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फिल्म ‘कंजूस माखीचूस’ का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है। जिसमें वो श्वेता त्रिपाठी के साथ नजर आ रहे हैं। वो जोरदार बारिश में अपने हाथों में फटी हुई छतरी लिए दिखाई दे रहे हैं। कुणाल खेमू ने पोस्टर शेयर कर कैप्शन में लिखा, “कंजूसी और जुगाड़ का मास्टरक्लास लेकर आ रहा है ये ‘कंजूस माखीचूस। ट्रेलर आउट कल! प्रीमियर 24 मार्च केवल ZEE5 पर।”

फिल्म में कुणाल खेमू और श्वेता त्रिपाठी के अलावा पीयूष मिश्रा, दिवंगत राजू श्रीवास्तव, अलका अमीन और राजीव गुप्ता भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन विपुल मेहता ने किया है और उन्होंने ही इसे लिखा भी है। इस फिल्म के अलावा कुणाल खेमू जल्द ही कॉमेडी सीरीज 'पॉप कौन?' में नजर आएंगे। 

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की BJP में एंट्री! OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जगह

BJP OBC मोर्चा की नई टीम का ऐलान, किसे मिला कौन सा पद? यहां देखें पूरी लिस्ट

रुपये के आगे ₹ का निशान कैसे आया? जानिए किसने बनाया भारतीय करेंसी का खास प्रतीक और क्या है इसकी कहानी

गालिब की कब्र...लखनऊ का अदब, SCO मीटिंग में पाक मंत्री ने अंग्रेजी से बनाई दूरी; शायरना अंदाज में दिया भाषण

सोना खरीदने से रोका था, अब दाम टूटे तो पीएम मोदी ने याद दिलाई अपनी अपील; जानें कीमतों में गिरावट की असली वजह