कुमार सानू (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Kumar Sanu 28 Songs: एक दिन में 28 गाने गाने के लिए कुमार सानू ने अपनाई थी ये तरकीब, खुद सुनाया दिलचस्प किस्सा

Kumar Sanu Guinness World Record: कुमार सानू ने बताया कि कैसे उन्होंने एक दिन में 28 गाने रिकॉर्ड किए थे। वह 20-25 मिनट में गाना तैयार कर लेते थे। 'सोचेंगे तुम्हें प्यार' 9 मिनट में रिकॉर्ड किया था।

सोनाली झा

Highlights

  • कुमार सानू ने अपने करियर में एक दिन में 28 गाने रिकॉर्ड करने का रिकॉर्ड बनाया था।

  • फिल्म 'आशिकी' का गाना 'सोचेंगे तुम्हें प्यार' उन्होंने सिर्फ 9 मिनट में रिकॉर्ड किया था।

  • 40 दिनों के अमेरिका दौरे पर जाने से पहले उन्होंने अपने स्टूडियो में कई गानों की रिकॉर्डिंग पूरी की थी।

Kumar Sanu 28 Songs Guinness World Record: 90 के दशक में अपनी आवाज से हिंदी फिल्म संगीत की दुनिया पर राज करने वाले मशहूर गायक कुमार सानू ने अपने करियर में कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं, जिनकी चर्चा आज भी होती है। उनके नाम एक दिन में 28 गाने रिकॉर्ड करने का रिकॉर्ड दर्ज है, जिसके लिए उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल हुआ था। उस दौर में जब एक गाने की रिकॉर्डिंग में घंटों लग जाते थे, तब कुमार सानू ने एक ही दिन में इतने गाने रिकॉर्ड कर सभी को हैरान कर दिया था।

कुमार सानू ने इस उपलब्धि के पीछे की दिलचस्प कहानी साझा की है। उन्होंने बताया कि कैसे वह महज 20 से 25 मिनट में एक गाना रिकॉर्ड कर लेते थे। उन्होंने यह किस्सा आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में सुनाया। इन दिनों वह अपने नए गाने 'सुनियो जरा' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। बातचीत के दौरान जब उनसे एक दिन में 28 गाने रिकॉर्ड करने का राज पूछा गया तो उन्होंने इसका श्रेय अपनी तेजी से गाना सीखने और समझने की क्षमता को दिया।

कुमार सानू ने कही ये बात

कुमार सानू ने बताया कि वह किसी भी गाने को बहुत जल्दी समझ लेते थे और उसे उसी तेजी से अपनी आवाज में ढाल भी लेते थे। उनके मुताबिक, वह एक दिन में 10, 12 और कभी-कभी 15 गाने तक रिकॉर्ड कर लेते थे। उस दौर में कई निर्माता और संगीतकार उनके पीछे रहते थे। किसी की फिल्म की शूटिंग गाने की रिकॉर्डिंग की वजह से रुकी होती थी तो किसी को जल्द से जल्द गाना तैयार करवाना होता था। वह किसी को निराश नहीं करना चाहते थे।

अपने स्टूडियो में चाय-नाश्ते के साथ की रिकॉर्डिंग

कुमार सानू ने बताया कि एक बार उन्हें 40 दिनों के लिए अमेरिका जाना था। उनके इस दौरे की वजह से कई निर्माता और संगीतकार परेशान थे। उन्हें लग रहा था कि सिंगर के इतने दिनों तक बाहर रहने से फिल्मों की शूटिंग प्रभावित होगी। ऐसे में उन्होंने अपने सेक्रेटरी से सभी लोगों को फोन करके एक-एक करके स्टूडियो बुलाने के लिए कहा। कुमार सानू ने बताया कि उनका अपना स्टूडियो था, इसलिए उन्होंने वहीं सभी के गाने रिकॉर्ड करने का फैसला किया। चाय-नाश्ते के बीच रिकॉर्डिंग का सिलसिला चलता रहा और उन्होंने एक के बाद एक कई गाने पूरे कर दिए।

सोचेंगे तुम्हें प्यार सिर्फ 9 मिनट में किया रिकॉर्ड

सिंगर ने बताया कि उन्हें एक गाना रिकॉर्ड करने में अधिकतम 20 से 25 मिनट लगते थे। उन्होंने फिल्म 'आशिकी' के मशहूर गाने 'सोचेंगे तुम्हें प्यार' का उदाहरण देते हुए बताया कि इसे रिकॉर्ड करने में उन्हें महज नौ मिनट लगे थे। कुमार सानू ने यह भी कहा कि वह हमेशा अपनी शर्तों पर जिंदगी जीते आए हैं। अपने स्वभाव को बदलना उनके लिए संभव नहीं था, भले ही इसके कारण उन्हें कई बार मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

मजबूरी में कर रहे समर्थन... शरद पवार ने कांग्रेस को भेजा संदेश; सांसदों की बीजेपी से हो गई है बात!

महिला आरक्षण से 50% सीटों तक, सरकार ने परिसीमन के नए बिल में 6 बड़े बदलाव, जानें क्यों खास है नया विधेयक

Delimitation Bill LIVE: परिसीमन बिल का समर्थन करेगी NCP(SP), राहुल गांधी ने कहा- 'DMK हमारे साथ चले'

'वोट चोर, गद्दी छोड़' वाले वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कांग्रेस के कार्यक्रम से जुड़ी याचिका खारिज

Delimitation Bill: UP में 120, महाराष्ट्र में 72 सीटें! किस राज्य में कितनी होंगी लोकसभा सीटें? देखें लिस्ट