कुकू कोहली का निधन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

अजय देवगन को स्टार बनाने वाले निर्देशक कुकू कोहली का निधन, अचानक हार्ट अटैक से गई जान

Kuku Kohli Passed Away: मशहूर फिल्म निर्देशक कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन हो गया। मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। कुकू ने अजय देवगन को फिल्मों में पहला ब्रेक दिया था।

सोनाली झा

Kuku Kohli Death: बॉलीवुड से एक दुखद खराब सामने आई है। मशहूर फिल्म निर्देशक कुकू कोहली का 77साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आखिरी सांस ली। कुकू कोहली का असली नाम संदेश कोहली था। वह लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए थे। फिल्ममेकर और कुकू कोहली के करीबी दोस्त अशोक पंडित ने उनके निधन की पुष्टि की है।

जानकारी के मुताबिक, कुकू को अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। अशोक पंडित ने बताया कि कुकू कोहली बिल्कुल फिट थे पर उनका निधन अचानक हुआ। कुकू कोहली का हिंदी सिनेमा में खास योगदान रहा। उन्होंने अजय देवगन को फिल्मों में पहला मौका दिया था। कुकू कोहली इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी के पद पर भी लंबे समय तक रहे।

फूल और कांटे से शुरू हुआ निर्देशन का सफर

कुकू कोहली ने साल 1991 में ‘फूल और कांटे’ से बतौर निर्देशक बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म में अजय देवगन की दो चलती मोटरसाइकिलों पर खड़े होकर एंट्री वाला सीन आज भी हिंदी सिनेमा के यादगार दृश्यों में गिना जाता है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई और अजय देवगन के करियर को भी मजबूत शुरुआत मिली। फिल्म में मधू, अमरीश पुरी, अरुणा ईरानी और जगदीप जैसे कलाकार नजर आए थे।

अजय देवगन और अक्षय कुमार को पहली बार साथ लाए

‘फूल और कांटे’ की सफलता के बाद कुकू कोहली ने साल 1994 में ‘सुहाग’ का निर्देशन किया। इस फिल्म की सबसे खास बात अजय देवगन और अक्षय कुमार की जोड़ी थी। दोनों पहली बार इस फिल्म में साथ नजर आए और दर्शकों ने उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया। इसके बाद कुकू कोहली ने हकीकत, जुल्मी, अनाड़ी नं. 1 और ये दिल आशिकाना जैसी फिल्मों का निर्देशन किया।

2004 में आई थी आखिरी फिल्म

कुकू कोहली की फिल्मों में एक्शन, इमोशन, ड्रामा और संगीत का खास मेल देखने को मिलता था। उनकी बतौर निर्देशक आखिरी फिल्म ‘वो तेरा नाम था’ साल 2004 में रिलीज हुई थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म निर्देशन से दूरी बना ली, लेकिन इंडस्ट्री से उनका जुड़ाव बना रहा। वह लंबे समय तक इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी भी रहे।

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें