अजय देवगन की प्रॉपर्टी से होगी करोड़ों की कमाई, 5 साल की लीज में मिलेंगे 10.61 करोड़ रुपये, हर साल बढ़ेगा रेंट

Ajay Devgn Property: अजय देवगन और उनकी मां वीना देवगन ने मुंबई के जुहू स्थित बंगले को 5 साल के लिए लीज पर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस डील से उन्हें कुल 10.61 करोड़ रुपये किराया मिलेगा।
Ajay Devgn Juhu Bungalow
अजय देवगन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Ajay Devgn Juhu Bungalow: अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ टीवी की दुनिया में एंट्री को लेकर भी चर्चा में हैं। अब अभिनेता की प्रॉपर्टी से जुड़ी एक खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय देवगन और उनकी मां वीना देवगन ने मुंबई के जुहू स्थित अपना एक बंगला पांच साल के लिए लीज पर दिया है। इस प्रॉपर्टी से उन्हें करोड़ों रुपये की कमाई होने वाली है।

Zapkey की रिपोर्ट के अनुसार, अजय देवगन की यह प्रॉपर्टी फ्लोरियन ह्यूरेल सैलून्स प्राइवेट लिमिटेड को लीज पर दी गई है। इसके लिए लीव एंड लाइसेंस एग्रीमेंट 10 अगस्त 2026 को रजिस्टर हुआ। रिपोर्ट में बताया गया है कि पांच साल की पूरी लीज अवधि में करीब 10.61 करोड़ रुपये किराए के तौर पर मिलेंगे। बंगले का बिल्ट-अप एरिया करीब 724.90 वर्ग मीटर बताया गया है।

अजय देवगन के घर का किराया

पहले साल का मासिक किराया 16 लाख रुपये तय किया गया है। दूसरे साल यह बढ़कर 16.80 लाख रुपये, तीसरे साल 17.64 लाख रुपये, चौथे साल 18.52 लाख रुपये और पांचवें साल 19.45 लाख रुपये प्रति माह हो जाएगा। एग्रीमेंट के तहत 48 लाख रुपये की सिक्योरिटी डिपॉजिट भी दी गई है। वहीं स्टाम्प ड्यूटी के तौर पर करीब 2.71 लाख रुपये और रजिस्ट्रेशन के लिए 1,000 रुपये खर्च किए गए हैं।

18.75 करोड़ में खरीदा था बंगला

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय देवगन ने यह बंगला करीब 18.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। प्रॉपर्टी की खरीद 2020 में हुई थी और 2021 में अभिनेता ने इसके बदले लोन लिया था। अब इसे लीज पर देकर अभिनेता इससे नियमित तौर पर बड़ी कमाई कर रहे हैं। अजय देवगन जल्द ही ‘क्राइम पेट्रोल 2026’ को होस्ट करते नजर आएंगे। शो का प्रोमो सामने आ चुका है।

Ajay Devgn Juhu Bungalow
सोनाक्षी सिन्हा ने सुनाया घर का खौफनाक किस्सा, बोलीं- कोई मुझे उठा रहा था, आंखें खोलने की नहीं हुई हिम्मत

धमाल 4 में दिखे थे अजय देवगन

अजय देवगन ने प्रोमो शेयर करते हुए बताया कि इस सीजन में ऐसे मामलों पर फोकस किया जाएगा, जिनमें अपराध करने वाला कोई अपना ही होता है। शो 31 अगस्त से शुरू होने की बात कही गई है। वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवगन हाल ही में ‘धमाल 4’ में नजर आए हैं। फिल्म का निर्देशन इंदर कुमार ने किया है। उनके पास ‘दृश्यम 3’, ‘रेंजर’, ‘चौहान’ और ‘गोलमाल 5’ जैसी कई फिल्में भी हैं, जिनका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com