कुब्रा सैत (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Kubbra Sait: मां-बेटी के रिश्ते की खूबसूरत झलक, कुब्रा सैत ने खास अंदाज में मनाया मदर्स डे

कुब्रा सैत ने मदर्स डे 2025 को अपनी मां के साथ बेहद खास, रचनात्मक और खुशी भरे अंदाज़ में मनाया। मुंबई में मौजूद अपनी मां के साथ उन्होंने यह दिन सेलिब्रेट किया और एक दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया।

सोनाली झा

मुंबई: मदर्स डे 2025 पर अभिनेत्री कुब्रा सैत ने अपनी मां के साथ वक्त बिताकर इस रिश्ते की इसी खूबसूरती को कैमरे में कैद किया और सोशल मीडिया पर साझा किया। उनका यह वीडियो न केवल मनोरंजन से भरपूर था, बल्कि उसमें भावनाओं की गहराई और पारिवारिक प्रेम भी साफ झलक रहा था। इस दिल को छू लेने वाले वीडियो की शुरुआत एक प्यारे से खुलासे के साथ होती है, कुब्रा की मां बताती हैं कि उनका असली नाम ‘सफूरा’ रखा गया था। इस छोटे से रहस्य के साथ शुरू हुआ यह वीडियो एक मस्तीभरे और रचनात्मक मेकअप सेशन में बदल जाता है, जिसमें मां-बेटी की हंसी और अपनापन दर्शकों के दिल में उतर जाता है।

कुब्रा पहले अपनी मां का मेकअप करती हैं और उन्हें बड़े प्यार से "beautiful" कहती हैं। इस पल में उनकी आंखों में गर्व, स्नेह और एक नर्म चमक दिखाई देती है। फिर रोल बदलते हैं—इस बार कुब्रा की मां मेकअप ब्रश उठाती हैं और अपनी बेटी की आइब्रो शेप करती हैं, फिर गालों पर ब्लश लगाती हैं। दोनों के चेहरों पर मुस्कान और हंसी की फुहारें इस रिश्ते की आत्मीयता को दर्शाती हैं।

इस खास वीडियो के साथ कुब्रा ने लिखा कि इस मदर्स डे पर कुछ अलग ही बात है... क्योंकि मम्मा मुंबई में हैं और हां हमने कुछ क्रिएटिव, मजेदार, रोमांचक किया, और क्या मैंने मजेदार बताया? लव यू, मम्मा, थैंक यू। इस कैप्शन में जहां मस्ती का भाव है, वहीं एक कोमल आभार की झलक भी है—जो अक्सर हम सब अपनी मां से कहने में चूक जाते हैं।

इस पोस्ट पर सोशल मीडिया पर जमकर प्यार बरसा। यूज़र्स ने कमेंट्स में मनमोहक, बहुत अच्छा और प्योर लव जैसे शब्दों से मां-बेटी की इस जोड़ी की सराहना की। वर्क फ्रंट की बात करें तो कुब्रा सैत के करियर की बात करें तो उनके पास कई रोमांचक प्रोजेक्ट्स हैं। वह जल्द ही ‘सोन ऑफ सरदार 2’ में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ अजय देवगन और मृणाल ठाकुर भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे। फैंस उन्हें एक बार फिर स्क्रीन पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा