क्योंकि सास भी कभी बहू थी (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

KSBKBT Spoiler: तुलसी ने स्वीकार किया नॉयना का चैलेंज, मिहिर बनेगा सबसे बड़ा सपोर्ट

KSBKBT Upcoming Update: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में नॉयना तुलसी को कमजोर साबित करने की कोशिश करेगी। कर्ज चुकाने के लिए तुलसी जब बिजनेस बढ़ाने का फैसला लेगी, तो नॉयना उसे चैलेंज देगी।

सोनाली झा

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Twist: सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में एक बार फिर हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है। तुलसी की घर में वापसी के बाद से जहां शांति निकेतन में धीरे-धीरे सब कुछ संभलता नजर आ रहा था, वहीं अब नॉयना की जलन और चालाकी कहानी को एक नए मोड़ पर ले जाने वाली है। तुलसी के मजबूत इरादों और आत्मविश्वास ने नॉयना की नींद उड़ा दी है और यही वजह है कि वह तुलसी को हराने के लिए हर हद पार करने को तैयार दिखाई दे रही है।

अब तक आपने देखा कि बापजी और तुलसी मिलकर अपने पोते-पोती की शादी पक्की कर देते हैं। सगाई के दौरान नॉयना मिहिर के बेहद करीब आने की कोशिश करती है और यह साबित करना चाहती है कि घर के सारे काम वही संभाल सकती है। हालांकि गायत्री नॉयना की इस चाल को नाकाम कर देती है। इसके बाद से नॉयना और भी ज्यादा बौखला जाती है और तुलसी को नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती।

तुलसी को कमजोर साबित करेगी नॉयना

आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि सगाई के बाद तुलसी पूरे जोश के साथ शादी की तैयारियों में जुट जाती है। घर में शहनाइयों की गूंज सुनाई देगी, लेकिन इसी खुशी के माहौल में नॉयना अपनी साजिशों का जाल बुनना शुरू कर देगी। वह हर कदम पर तुलसी को कमजोर साबित करने की कोशिश करेगी और मिहिर के सामने भी तुलसी के फैसलों पर सवाल उठाएगी।

कहानी में दिखेगा इमोशनल मूमेंट

कहानी में देव का किरदार भी नया ट्विस्ट लेकर आएगा। देव बापजी की पोती को यह दिखाने की कोशिश करेगा कि वह उससे बेहद प्यार करता है, जबकि असल में उसकी नजर सिर्फ पैसों पर है। इस झूठे प्यार का सच जल्द ही सामने आने वाला है, जिससे परिवार में हड़कंप मच जाएगा। वहीं दूसरी ओर मुन्नी की एंट्री से पुरानी यादें ताजा होंगी और ऋतिक के साथ उसका आमना-सामना फिर से कहानी में इमोशनल रंग भर देगा।

तुलसी का मजाक उड़ाएगी नॉयना

तुलसी जब मिहिर के कर्ज को उतारने के लिए अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने का फैसला करेगी, तो नॉयना खुलकर उसका मजाक उड़ाएगी। वह तुलसी को डीमोटिवेट करते हुए कहेगी कि बिजनेस चलाना उसके बस की बात नहीं है। लेकिन तुलसी हार मानने वालों में से नहीं है। नॉयना जब एक बड़ी डील को लेकर तुलसी को चैलेंज देगी, तो तुलसी बिना झिझक उसे स्वीकार कर लेगी। यह देखकर मिहिर भी तुलसी के साथ खड़ा नजर आएगा।

लोकसभा चुनाव 2029 की तैयारी में जुटी BJP, 7 मोर्चों के प्रभारी नियुक्त; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

BRICS पर चिदंबरम के बयान से सियासी घमासान, BJP ने बताया नाराज फूफा, कहा- कांग्रेस को FOMO का सता रहा डर

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को रेलवे का बड़ा तोहफा, 4 नई स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, चेक करें रूट, नंबर और टाइमिंग

पंजाब के पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल का निधन, 2012 में बादल सरकार में रहे थे कैबिनेट मंत्री

प्रियंका गांधी के नाम पर बड़ा स्कैम, AI वीडियो में निवेश का लालच, ऑफिस ने किया अलर्ट