स्मृति ईरानी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

KSBKBT Spoiler: तुलसी के फैसले से हिल गया विरानी खानदान, रियो को मिली पॉवर ऑफ अटॉर्नी, परिवार में बढ़ी टेंशन

KSBKBT Twist: 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तुलसी ने कारोबार की कमान रियो को सौंप दी है। इस फैसले से विरानी परिवार में भारी कलेश शुरू हो गया है। पार्थ और नंदिनी इस फैसले से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं।

यति सिंह

KSBKBT Upcoming Episode: छोटे पर्दे के सबसे फेमस टीवी शो में से एक 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में इन दिनों एक बेहद चौंकाने वाला ट्विस्टआ गया है। विरानी परिवार का आंतरिक कलेश अब खुलकर सामने आ चुका है। घर की मुखिया तुलसी विरानी ने एक ऐसा फैसला लिया है जिसने पूरे परिवार की नींव को हिलाकर रख दिया है।

इस फैसले के बाद से ही घर के बाकी सदस्यों के बीच गुस्सा और असुरक्षा की भावना साफ देखी जा रही है। सीरियल'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की कहानी में आया यह नया मोड़ दर्शकों को बांधे रखने में पूरी तरह सही साबित हो रहा है।

तुलसी ने किया रियो पर भरोसा

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में आपने अभी तक देखा कि विरानी परिवार के अंदर भारी ड्रामा हो रहा है। रियो ने बड़ी ही चालाकी से पूरे परिवार के सामने अपनी मासूमियत का ढोंग रच दिया है। रियो ने हाथ जोड़कर सबको यह विश्वास दिलाने की कोशिश की कि वह किसी लालच में काम नहीं कर रहा है। रियो ने तुलसी को भावुक करते हुए कहा कि उसका मकसद केवल लोगों का आशीर्वाद पाना है। कहानी में रियो ने यह भी दावा किया कि उसने सोशल मीडिया पर विरानी ब्रांड को पोपुलेरिटी बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। तुलसी विरानी उसकी इन मीठी बातों में पूरी तरह आ गईं। तुलसी ने तुरंत घर के बाकी सदस्यों गौतम, हेमंत और पूजा से राय मांगी। इन तीनों ने भी बिना सोचे-समझे रियो को सपोर्ट दे दिया जिसके बाद तुलसी ने उसे कारोबार की पावर ऑफ अटॉर्नी रियो को सौंपने का ऐलान कर दिया है।

बढ़ी पार्थ और नंदिनी की मुश्किलें

तुलसी विरानी के इस फैसले ने घर के लोगों को झटका दिया है। पार्थ और नंदिनी तुलसी के फैसले से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। उन्हें इस बात का गहरा मलाल है कि रियो जैसे बाहरी शख्स को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दे दी गई। इस बीच वैष्णवी ने भी रियो के काम की तारीफ कर दी।

वहीं रियो ने इस मौके का पूरा फायदा उठाते हुए सबके सामने वैष्णवी का हाथ पकड़कर अपनी तारीफ पर उसकी मुहर लगवा ली। कहानी में वैष्णवी की इस नासमझी ने जलती आग में घी का काम कर दिखाया है।

विरानी परिवार में पड़ेगी फूट

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तुलसी के फैसले के बाद विरानी परिवार के आपसी रिश्ते टूटते नजर आ रहे हैं। रियो की इस हरकत से नाराज होकर पार्थ ने वैष्णवी पर अपना गुस्सा निकाल दिया है। उसने वैष्णवी को रियो के पास आने के लिए जमकर खरी-खोटी सुनाई जिसके बाद वैष्णवी रोने लगी। तुलसी विरानी ने इन दोनों के बीच के इस झगड़े को दूर से देख लिया है।

दूसरी तरफ नंदिनी लगातार पार्थ को भड़का रही है कि तुलसी विरानी का यह अंधा भरोसा एक दिन पूरे विरानी खानदान को बर्बाद कर देगा। हालांकि पार्थ ने उसे शांत रहने को कहा है और दावा किया है कि वह जल्द ही रियो के असली चेहरे को सबके सामने लेकर आएगा।

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता