तुलसी की आंखों के सामने मिहिर का धोखा एक्सपोज्ड 
मनोरंजन

KSBKBT 2 Spoiler: तुलसी की आंखों के सामने मिहिर का धोखा एक्सपोज्ड, नॉयना ने खोला बड़ा राज

KSBKBT 2 Twist: शादी के मंडप में तुलसी रणविजय की चाल बेनकाब कर देगी, जिससे परी का भरोसा टूट जाएगा। लेकिन असली झटका तब लगेगा जब तुलसी को वह फोटो मिलेगी, जिसमें मिहिर नॉयना को गले लगाता दिखेगा।

सोनाली झा

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Latest News: सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का आने वाला ट्रैक दर्शकों को हिला देने वाला है। कहानी इस समय ऐसे मोड़ पर पहुंच चुकी है जहां तुलसी का संसार हर तरफ से बिखरता नजर आ रहा है। परी, नॉयना और मिहिर के बीच चल रहे ड्रामे ने घर में हलचल मचा दी है। अब तक आपने देखा कि रणविजय की सच्चाई सामने आने के बावजूद परी उसी का साथ देती है।

परी तुलसी और मिहिर दोनों को जलील कर देती है और खुद को गोद ली हुई संतान कहकर सबको इमोशनल रूप से चोट पहुंचाती है। यह सुनकर तुलसी का दिल टूट जाता है, जबकि मिहिर तुलसी के सामने आंसू बहाता है। दूसरी ओर नॉयना तुलसी-मिहिर को साथ देख अपना आपा खो देती है, और यह गुस्सा आने वाले घटनाक्रम की जड़ बनता है। आने वाले एपिसोड्स में परी अपनी शादी को लेकर बेहद उत्साहित नजर आएगी।

रणविजय की सच्चाई से टूटेगा परी का भ्रम

परी को लगता है कि अब तुलसी उसके रास्ते में कुछ नहीं कर पाएगी, जबकि उसे पता भी नहीं कि तुलसी ने रणविजय की हर हरकत पर नजर रखने के लिए उसके पीछे जासूस लगा रखा है। शादी के मंडप में तुलसी एक ऐसा मास्टर स्ट्रोक खेलने वाली है जिससे रणविजय के इरादे सबके सामने बेनकाब हो जाएंगे। तुलसी साबित कर देगी कि रणविजय, मिहिर के परिवार को तबाह करने की कोशिश कर रहा है और शादी के बाद परी को किस नरक में ढकेलने वाला है। सच्चाई सामने आते ही परी का भ्रम टूट जाएगा और वह अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती समझ जाएगी।

मिहिर को ब्लैकमेल करेगी नॉयना

लेकिन असली भूचाल अभी बाकी है। इसी बीच तुलसी के हाथ एक चौंकाने वाली फोटो लगती है जिसमें मिहिर नॉयना को गले लगाता दिखाई देता है। यह देखकर तुलसी के पैरों तले जमीन खिसक जाती है। उसे एहसास होता है कि मिहिर उसे फिर से धोखा दे रहा है। इधर नॉयना, मिहिर को हासिल करने के जुनून में आत्महत्या की कोशिश करेगी। मिहिर समय रहते उसकी जान बचा लेता है। इसके बाद नॉयना मिहिर को ब्लैकमेल करना शुरू कर देगी और तुलसी के सामने अपना हक जताएगी। इन सब घटनाओं के बाद तुलसी की दुनिया उजड़ने की कगार पर पहुंच जाएगी।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान