क्रिस्टल डिसूजा (सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

‘किसी को ऊपर उठाने के लिए दूसरों को नीचे न गिराएं’, शरारत विवाद पर क्रिस्टल डिसूजा का करारा जवाब

Shararat Song Controversy: फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने ‘शरारत’ को लेकर उठे विवाद पर क्रिस्टल डिसूजा ने करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि किसी को सपोर्ट करने के लिए दूसरों को नीचे गिराना गलत है।

सोनाली झा

Krystle D'Souza Reacts Shararat Song Controversy: हाल ही में फिल्म धुरंधर के डांस नंबर ‘शरारत’ को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा देखने को मिली। खबरें सामने आईं कि इस गाने के लिए अभिनेत्री तमन्ना भाटिया पहली पसंद थीं और बाद में उन्हें रिप्लेस कर दिया गया। इन अटकलों के बीच गाने में नजर आ रहीं अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूजा ने अब पूरे मामले पर खुलकर अपनी बात रखी है।

एक इंटरव्यू में क्रिस्टल ने कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि अगर तमन्ना इस गाने में होतीं, तो वह भी इसे शानदार तरीके से निभातीं। क्रिस्टल ने कहा कि सच कहूं तो जब मैंने ये खबर देखी, तो मुझे लगा कि तमन्ना इस गाने को अपने अंदाज में बेहतरीन तरीके से कर सकती थीं। वो इसे अपना बना लेतीं। कभी-कभी जो लिखा होता है, वही होता है और उसे बदला नहीं जा सकता। चाहे उन्हें मौका दिया गया हो या नहीं, वो इसे जरूर शानदार बनातीं।

क्रिस्टल डिसूजा ने कही ये बात

क्रिस्टल ने आगे यह भी कहा कि किसी भी कलाकार की काबिलियत को कम आंकना सही नहीं है। उनके मुताबिक, हर कलाकार अपनी तरफ से बेस्ट देने की कोशिश करता है। उन्होंने कहा कि अगर आयशा अकेले इस गाने में होतीं, तो वो भी इसे शानदार बनातीं। अगर मैं अकेली होती, तो मैं भी अपनी पूरी कोशिश करती। हर कोई अपनी मेहनत से कुछ न कुछ खास करता है।

क्रिस्टल डिसूजा ने नेगेटिविटी पर की बात

इंटरव्यू के दौरान क्रिस्टल ने सोशल मीडिया पर फैलने वाली नेगेटिविटी पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि किसी को ऊपर उठाने के लिए दूसरों को नीचा गिराने की जरूरत नहीं है। मुझे नहीं पता ये बात मुझे कितनी बार दोहरानी पड़ेगी, लेकिन प्लीज किसी को सपोर्ट करने के लिए किसी और को तोड़िए मत। आप नहीं जानते कि इसका किसी पर मानसिक रूप से कितना गहरा असर पड़ सकता है।

तमन्ना भाटिया को नहीं किया गया रिजेक्ट

गौरतलब है कि धुरंधर के इस डांस नंबर को लेकर पहले कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने खुलासा किया था कि तमन्ना भाटिया को एक विकल्प के तौर पर सोचा गया था। हालांकि बाद में उन्होंने साफ किया कि तमन्ना को कभी रिजेक्ट नहीं किया गया, क्योंकि निर्देशक आदित्य धर चाहते थे कि इस गाने में दो डांसर हों। इसी वजह से आखिरकार आयशा खान और क्रिस्टल डिसूजा को फाइनल किया गया।

Kal Ka Mausam : यूपी-बिहार समेत 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Ram Mandir Trust New CEO Announcement Live: राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, जितेंद्र मिश्रा को मिली कमान

मोदी कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी... नितिन गडकरी का बदलेगा मंत्रालय! महाराष्ट्र से किसे मिलेगी जगह?

Jitendra Mishra: कौन हैं एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, जो बने राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO?

मोदी के गुंडो ने इतना परेशान किया, PM को गाली देने वाली रुचिका सिंह के नए VIDEO पर मचा सियासी बवाल