क्रिस्टल डिसूजा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

36 की उम्र में मां बनने की तैयारी कर रहीं क्रिस्टल डिसूजा? दुबई के बिजनेसमैन संग डेटिंग की खबरों ने बढ़ाई हलचल

Krystle D'Souza Egg Freezing: टीवी एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा ने 36 साल की उम्र में मां बनने और एग्स फ्रीज कराने की इच्छा जताई। साथ ही दुबई के बिजनेसमैन संग उनके रिश्ते की चर्चाएं भी गर्म हैं।

यति सिंह

Krystle D'Souza Dating Dubai Businessman: छोटे पर्दे की जानी-मानी और पॉपुलर एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। 36 साल की हो चुकीं एक्ट्रेस ने भले ही अभी तक शादी न रचाई हो, लेकिन वे भविष्य में मां बनने की योजना को लेकर बेहद गंभीर नजर आ रही हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने एग्स फ्रीजिंग जैसे अहम मुद्दे पर अपनी राय बेबाकी से शेयर की है।

क्रिस्टल का मानना है कि आज के दौर में हर महिला को अपने भविष्य और परिवार नियोजन को लेकर सही समय पर फैसले लेने की आजादी होनी चाहिए। उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है, जहां फैंस उनके इस खुली सोच की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

एग्स फ्रीजिंग पर क्रिस्टल ने रखी अपनी राय

हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में क्रिस्टल ने कहा कि एग्स फ्रीज कराना एक बिल्कुल सही और व्यावहारिक कदम है। उन्होंने कहा कि अगर कोई महिला देर से बच्चा चाहती है और अपने करियर या लाइफस्टाइल को प्राथमिकता दे रही है, तो एग्स फ्रीजिंग का ऑपशन सबसे सेफ रास्ता है।

उन्होंने आगे कहा कि सही उम्र में एग्स फ्रीज करा लेने से एग्स की क्वालिटी अच्छी बनी रहती है। क्रिस्टल ने खुद भी भविष्य में इस प्रक्रिया को अपनाने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि अगर कोई नेचुरल तरीके से मां नहीं बन पाता है या बच्चा नहीं चाहता, तो गोद लेना यानी एडॉप्शन भी एक खूबसूरत ऑपशन है।

दुबई के बिजनेसमैन संग रिश्ते की चर्चाएं तेज

क्रिस्टल डिसूजा की प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ भी इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है।खबरों के अनुसार वे दुबई के एक बड़े बिजनेसमैन और 'देसी ब्लिंग' फेम एपी को डेट कर रही हैं।

सोशल मीडिया पर दोनों की कई तस्वीरें और वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं, जिनमें उनकी बॉन्डिंग साफ देखी जा सकती है। हालांकि, क्रिस्टल या एपी में से किसी ने भी अभी तक अपने इस रिश्ते को लेकर कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं की है।

छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक का सफर

क्रिस्टल डिसूजा ने अपने करियर में कई सुपर-डुपर हिट टीवी शो में अहम भूमिकाएं निभाई हैं। निया शर्मा के साथ 'एक हजारों में मेरी बहना है' जैसे पॉपुलर शो से उन्होंने घर-घर में अपनी एक अलग और खास पहचान बनाई थी।

छोटे पर्दे पर अपार सफलता हासिल करने के बाद क्रिस्टल डिसूजा ने फिल्मों और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा है। अपने शानदार स्टाइल और दमदार एक्टिंग के दम पर वे हमेशा अपने फैंस के दिलों पर राज करती आई हैं।

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता