केआरके (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

'भारत के मुसलमान काफी लकी हैं' केआरके का पोस्ट हुआ वायरल, नेटिजंस ने कह दी बड़ी बात

फिल्म क्रिटिक केआरके भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को लेकर खूब पोस्ट कर रहे हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने भारत में रहने वाले मुसलमानों को लेकर एक पोस्ट किया है। जिसके बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: फिल्म क्रिटिक और सेल्फ-प्रोक्लेम्ड ट्रेड एनालिस्ट कमाल राशिद खान (KRK) अक्सर किसी ना किसी मुद्दों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। ऐसे में एक बार फिर वह अपने बयानों को लेकर चर्चा में आ गए हैं।

दरअसल, केआरके हर मुद्दे पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटते हैं। इस बार उन्होंने भारत में रहने वाले मुसलमानों को लेकर एक ऐसा बयान दिया है जिससे सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। केआरके का बयान अब खूब वायरल हो रहा है और उन्हें जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है।

केआरके ने पोस्ट शेयर कर कही ये बात केआरके ने अपने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि, “जो मुसलमान भारत में खुश नहीं हैं, उन्हें गाजा में 22 लाख मुसलमानों की स्थिति देखनी चाहिए। वहां लोगों के पास घर, खाना और पानी तक नहीं है। वे सड़कों पर जानवरों की तरह मर रहे हैं। आप सभी बहुत भाग्यशाली हैं, अगर आप भारत में रह रहे हैं।”

यूजर्स ने कर डाला ट्रोल

इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने केआरके को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया। एक यूजर ने तंज कसते हुए पूछा, “तो फिर आप यूके में क्यों हैं?” वहीं, दूसरे ने लिखा, “आप कब इंडिया वापस जा रहे हैं?” कई यूजर्स ने उन्हें दोहरी मानसिकता रखने का आरोप लगाते हुए आलोचना की है, जबकि कुछ ने उनकी बात का समर्थन भी किया।

खास बात ये है कि केआरके अक्सर ऐसे मुद्दों पर ट्वीट करते हैं जो राजनीतिक या सामाजिक रूप से संवेदनशील होते हैं। हाल ही में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करने की घोषणा पर भी कटाक्ष किया था। उन्होंने लिखा था, “फिर से 8 बजे? ये समय खतरनाक है।”

बॉलीवुड सितारों पर भी कर चुके हैं कमेंट

इसके अलावा, केआरके बॉलीवुड सेलेब्स को लेकर भी अक्सर तीखी टिप्पणियां करते रहते हैं। उनकी समीक्षाएं अक्सर सलमान खान, आमिर खान और सनी देओल जैसे बड़े सितारों की फिल्मों पर निशाना साधती हैं। वह अपनी राय के लिए जितने चर्चित हैं, उतनी ही बार ट्रोलिंग का शिकार भी होते रहते हैं।

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता