कृति सैनन और यामी गौतम (फोटो-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

कृति सैनन के बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड पर बंटे फैंस, यामी गौतम के रिएक्शन से मचा हंगामा, जानें पूरा मामला

Kriti Sanon Best Actress Award: कृति सैनन ने तेरे इश्क में के लिए बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड जीता, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। यामी गौतम द्वारा एक विवादित वीडियो लाइक करने से चर्चा और तेज हो गई।

सोनाली झा

Kriti Sanon Yami Gautam Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सैनन ने अपनी फिल्म ‘तेरे इश्क में’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीत लिया है। अवॉर्ड मिलने के बाद कृति ने सोशल मीडिया पर ट्रॉफी के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कीं, जिन पर फैंस ने उन्हें जमकर बधाई दी। लेकिन इस जीत के साथ ही इंटरनेट पर एक नई बहस भी शुरू हो गई है।

कृति के अवॉर्ड जीतने के बाद इंस्टाग्राम पर एक पेज ने वीडियो शेयर किया, जिसमें सवाल उठाया गया कि जब यामी गौतम ने ‘हक’ में दमदार परफॉर्मेंस दी थी, तो फिर अवॉर्ड कृति को क्यों मिला? वीडियो में कृति का अवॉर्ड रिसीव करते हुए क्लिप और यामी का एक इंटरव्यू जोड़कर तुलना की गई थी। चर्चा तब और तेज हो गई, जब इस रील को खुद यामी गौतम ने लाइक कर दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं।

फैंस के बीच बंटे मत

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि ‘हक’ में यामी का अभिनय ज्यादा प्रभावशाली था और उन्हें अवॉर्ड मिलना चाहिए था। कई लोगों ने लिखा कि यामी को किसी अवॉर्ड की जरूरत नहीं, उनकी परफॉर्मेंस ही उनकी असली पहचान है। वहीं दूसरी ओर, कृति के फैंस ने उन्हें सपोर्ट करते हुए कहा कि ‘तेरे इश्क में’ में उनका अभिनय भी बेहद शानदार था और वह इस सम्मान की हकदार हैं। कई यूजर्स ने दोनों फिल्मों की तुलना करते हुए अपनी-अपनी राय रखी।

हक को मिला था खूब सराहना

यामी गौतम हाल ही में फिल्म ‘हक’ में नजर आई थीं, जिसे दर्शकों और समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया। ऐसे में जब उन्हें इस फिल्म के लिए अवॉर्ड नहीं मिला, तो उनके प्रशंसकों में नाराजगी देखी गई। हालांकि, यामी ने इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। सिर्फ एक वीडियो को लाइक करने से सोशल मीडिया पर अटकलों का दौर शुरू हो गया है। फिलहाल, दोनों अभिनेत्रियां अपने-अपने प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं, लेकिन फैंस के बीच यह बहस अभी थमती नजर नहीं आ रही।

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, PM मोदी की इथियोपिया-मलेशिया से अहम बैठक

टीएमसी के नाम और चिन्ह विवाद पर आज आ सकता है फैसला, दिल्ली में चुनाव आयोग की दोनों गुटों के साथ बैठक

J&K Terror Probe: NIA की कश्मीर में 7 जगहों पर छापेमारी, पाकिस्तान लिंक और OGW नेटवर्क की जांच तेज

जम्मू-कश्मीर में NIA का बड़ा एक्शन, तीन जिलों में 7 ठिकानों पर छापेमारी; आतंकी साजिश की हो रही जांच