कृति सेनन (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

कृति सेनन ने बहन नुपूर की शादी में उड़ाया जमकर मिठाइयों का लुत्फ, अब जिम में एक्सरसाइज कर बहा रहीं पसीना

Kriti Sanon Fitness: नुपूर सेनन की शादी में जमकर मिठाइयों का लुत्फ उठाने के बाद कृति सेनन फिर से फिटनेस मोड में लौट आई है। जिम से वीडियो शेयर कर उन्होंने वजन बढ़ने की बात मजाकिया अंदाज में स्वीकार की।

सोनाली झा

Kriti Sanon Gym Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी प्रोफेशनल के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में कृति ने अपनी छोटी बहन नुपूर सेनन की शादी पूरे धूमधाम और शाही अंदाज़ में उदयपुर में करवाई, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। शादी के जश्न के बाद अब कृति एक बार फिर अपने फिटनेस रूटीन पर लौट आई हैं।

शादी के फंक्शन्स में कृति ने जमकर एन्जॉय किया। पारंपरिक परिधानों में सजी कृति हर फंक्शन में बेहद खूबसूरत नजर आईं। शादी के दौरान उन्होंने खुलकर मिठाइयों और स्वादिष्ट पकवानों का मज़ा लिया, जिसका असर अब उनके वजन पर नजर आने लगा है। खुद कृति ने इस बात को मज़ाकिया अंदाज़ में स्वीकार किया है।

जिम में एक्सरसाइज करती नजर आईं कृति सेनन

कृति सेनन ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह जिम में एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा कि मिठाई का वजन मेरे एब्स को छिपा रहा है। इसे कम करना पड़ेगा। ट्रेनिंग वापस शुरू। कृति का यह ईमानदार और फनी कैप्शन फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

कृति सेनन की फिटनेस वीडियो

इतना ही नहीं, कृति के फिटनेस ट्रेनर ने भी सोशल मीडिया पर उनके साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में कृति पूरी मेहनत के साथ वर्कआउट करती दिख रही हैं। ट्रेनर ने कैप्शन में लिखा कि हम वापस आ गए हैं कृति सेनन। 2026 में नए फिटनेस गोल्स को हासिल करने के लिए। इससे साफ है कि कृति अपने फिटनेस को लेकर एक बार फिर पूरी तरह गंभीर हो चुकी हैं।

नुपूर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी

बता दें कि नुपूर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन की शादी दो रीति-रिवाजों से हुई। यह शादी हिंदू और क्रिश्चियन दोनों परंपराओं के अनुसार बेहद शानदार तरीके से संपन्न हुई। शादी से जुड़े सभी फंक्शन्स की झलकियां सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। कृति और नुपूर दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

कृति सेनन की वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति सेनन आखिरी बार धनुष के साथ फिल्म ‘तेरे इश्क में’ नजर आई थीं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। अब यह फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। इसके अलावा कृति के पास आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स लाइनअप में हैं, जिनकी तैयारियों के लिए फिट रहना उनके लिए बेहद जरूरी है।

MLC Election Results Live: वाराणसी में गरमाया माहौल, आगरा में सपा ने दर्ज की जीत, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

लाल बिहारी यादव कौन हैं? जिन्होंने PM मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में BJP को हराया

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 150 किमी/घंटे तक हवाएं; कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी