कोंकणा सेन शर्मा ने मां बनने के बाद झेली आर्थिक नुकसान 
मनोरंजन

कोंकणा सेन शर्मा ने मां बनने के बाद झेली आर्थिक नुकसान, इंडस्ट्री पर उठाए सवाल

कोंकणा सेन शर्मा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में मां बनने के बाद महिलाओं को होने वाले आर्थिक नुकसान पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मां बनने पर महिलाओं की प्रोफेशनल ग्रोथ रुक जाती है।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' के प्रमोशन में बिजी हैं। ऐसे में एक्ट्रेस कई मीडिया चैनल को इंटरव्यू दे रही हैं। इसी बीच एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने ऐसा मुद्दा उठाया है जो हर वर्किंग वुमन के लिए बेहद अहम है। कोंकणा ने बेबाकी से इंडस्ट्री के दोहरे रवैये पर बात की और कहा कि मां बनने के बाद महिलाओं की प्रोफेशनल ग्रोथ पर बुरा असर पड़ता है, जबकि पुरुषों के साथ ठीक इसका उल्टा होता है।

कोंकणा ने कहा अपनी इंटरव्यू में कहा कि आज के वक्त में किसी भी इंडस्ट्री में, जब एक महिला मां बनती है, तो उसकी कमाई में असर दिखने लगता है। इसके उलट पुरुष जब पिता बनते हैं, तो उनकी जिम्मेदारियों को सम्मान मिलता है और उन्हें और ज्यादा सीनियर व हाई पे किया जाता है। कोंकणा ने यह भी कहा कि एक महिला मां बनने के बाद हर जगह वैसा प्रदर्शन नहीं कर सकती जैसा समाज या कार्यस्थल उनसे उम्मीद करता है। इसके चलते कई बार उन्हें कई अवसर गंवाने पड़ते हैं या फिर वेतन में कटौती होती है।

उन्होंने एक और चौंकाने वाला बयान दिया कि आने वाले वक्त में शायद महिलाओं को बच्चे पैदा करने के लिए कोई प्रोत्साहन नहीं मिलेगा, क्योंकि यह सब करना अब पहले से ज्यादा मुश्किल होता जा रहा है। एक अच्छी मां होना और साथ ही प्रोफेशनली एक्टिव रहना अब आसान नहीं रहा। कोंकणा ने सरकार से यह भी अपील की कि वर्किंग मदर्स के लिए जल्द से जल्द नीतियों में बदलाव किए जाएं, वरना भविष्य में महिलाएं मां बनने से भी कतराने लगेंगी।

वर्कफ्रंट की बात करें, तो कोंकणा सेन शर्मा जल्द ही अनुराग बसु की फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ में नजर आएंगी, जो 4 जून को रिलीज होने जा रही है। इस मल्टीस्टारर फिल्म में कोंकणा के साथ पंकज त्रिपाठी, सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर, अली फजल, अनुपम खेर, फातिमा सना शेख और नीना गुप्ता जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका में हैं। बता दें कि कोंकणा का यह बयान इंडस्ट्री में एक अहम बहस की शुरुआत कर सकता है।

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए

रुला रहा अलनीनो: दलहन-गुड़-शक्कर के भाव आसमान पर, एथनॉल उत्पादन पर लग सकती है रोक!