Photo- Instagram  
मनोरंजन

जानें क्यों दीया मिर्जा को विस्तारा एयरलाइंस पर आया गुस्सा, ट्वीट कर बोली यह बात

संदीप पांडे

मुंबई : एक्ट्रेस (Actress) दीया मिर्जा (Dia Mirza) अपने सोशल मीडिया (Social Media) के जरिए अपने फैंस (Fans) के बहुत करीब रहती है। अभिनेत्री अपने जीवन से जुड़ी हर एक बातें अपने सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर करती रहती है। अदाकारा ने हाल ही में अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्विट किया है। जो इस वक्त सुर्खियों में है। अभिनेत्री को विस्तारा एयरलाइंस की गलती पर गुस्सा आया है। जिसके चलते उन्होंने एयरलाइन कंपनी को ट्विट कर अपनी परेशानी जाहिर की है।

दरअसल, दीया मिर्जा को विस्तारा एरोप्लेन में 3 घंटे तक इंतजार करना पड़ा फिर बाद में ये अनाउंसमेंट किया गया कि विमान रद्द है। अभिनेत्री ने अपने ट्विट में लिखा, 'UK904 दिल्ली के लिए, जयपुर में उतरने के लिए डायवर्ट किया गया है। हम 3 घंटे तक विमान के अंदर इंतजार करते हैं। फिर हमें बताया जाता है कि उड़ान रद्द कर दी गई है और हमें उतरने के लिए कहा गया है। हवाईअड्डा प्राधिकरण या विस्तारा के लिए कोई मदद या जवाब देने के लिए कोई नहीं। हमारे बैग कहां हैं?' जिसके जवाब में एयरलाइन ने खेद जताया है। एयरलाइन ने इस असुविधा की जानकारी पहले ही दे दी थी। जिसमें कहा गया था कि फ्लाइट UK904 को दिल्ली में खराब मौसम के चलते जयपुर की तरफ डायवर्ट कर दिया गया है। 

अगर हम बात करें दीया मिर्जा के वर्कफ्रंट कि तो अभिनेत्री बहुत जल्द फिल्म 'धक धक' में अपने मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में दीया मिर्जा के साथ रत्ना पाठक शाह, फातिमा सना शेख और संजना सांघी भी नजर आएंगी। इस फिल्म के फर्स्ट लुक को देखकर दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए उत्साहित है। 

चमोली टनल हादसे में 3 की मौत, 16 मजदूर सुरक्षित बाहर; युद्धस्तर पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

Explainer: बिना चर्चा के 9 बिल पास, 380 सवालों में से सिर्फ 2 के ही मिले जवाब; आंकड़ों में मानसून सत्र का हाल

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

वकील बनने से नहीं रोके जाएंगे NALSAR के छात्र, बैकफुट पर बार काउंसिल, चंद घंटों में बदला फैसला

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक