आथिया शेट्टी, केएल राहुल (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

KL Rahul ने पत्नी अथिया शेट्टी के बर्थडे पर लुटाया प्यार, रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

Athiya shetty Birthday: केएल राहुल ने पत्नी अथिया शेट्टी के 33वें जन्मदिन पर प्यारी तस्वीरें शेयर कर दिल छू लेने वाला मैसेज लिखा। इस कपल की पोस्ट ने सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत लिया।

स्नेहा मौर्या

KL Rahul Birthday Wishes Athiya Shetty: भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल और अभिनेत्री अथिया शेट्टी अपनी सादगी, प्यार और केमिस्ट्री से फैंस के फेवरेट कपल्स में से एक बन चुके हैं। हाल ही में अथिया के जन्मदिन पर राहुल ने सोशल मीडिया पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं, जिन्होंने इंटरनेट पर हलचल मचा दी। इन तस्वीरों में कपल की गहरी बॉन्डिंग और सच्चा प्यार साफ झलक रहा था।

5 नवंबर 2025 को अथिया शेट्टी के 33वें जन्मदिन के मौके पर राहुल ने इंस्टाग्राम पर चार रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट कीं। पहली तस्वीर में दोनों एक-दूसरे को गले लगाए नजर आए, दूसरी में उन्होंने मिरर सेल्फी ली, जबकि तीसरी फोटो में अथिया शांति का साइन दिखाती दिखीं। इन पलों के साथ राहुल ने लिखा कि “मेरी सबसे अच्छी दोस्त, पत्नी, प्रेमिका, स्ट्रेस बॉल, नासमझ को जन्मदिन की शुभकामनाएं। हर साल के साथ मैं तुमसे और ज़्यादा प्यार करता हूं।”

राहुल के पोस्ट ने फैंस का जीता दिल

राहुल के इस प्यार भरे संदेश ने फैंस का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल हो गई और कमेंट सेक्शन में फैंस ने दोनों को बधाइयों से भर दिया। बता दें, केएल राहुल और अथिया शेट्टी की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं। दोनों की मुलाकात 2019 में कुछ कॉमन फ्रेंड्स के ज़रिए हुई थी। शुरुआत में दोनों ने अपने रिश्ते को प्राइवेट रखा, लेकिन उनके सोशल मीडिया पोस्ट और पब्लिक अपीयरेंस से उनके प्यार की झलक फैंस को मिलने लगी। कई सालों की डेटिंग के बाद, दोनों ने 23 जनवरी 2023 को शादी की। यह शादी सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्महाउस में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई थी। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं, जिनमें राहुल और अथिया की सादगी और प्यार सबका ध्यान खींच रहे थे।

इस साल मार्च में कपल बने थे पेरेन्ट्स

मार्च 2025 में कपल ने अपनी जिंदगी में एक नई खुशी का स्वागत किया, उनकी बेटी “इवारा” का जन्म हुआ। माता-पिता बनने के बाद से दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखा है, हालांकि समय-समय पर वे अपने फैमिली मोमेंट्स फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।

अथिया शेट्टी, बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी और डिजाइनर माना शेट्टी की बेटी हैं। उन्होंने 2015 में सलमान खान की फिल्म “हीरो” से डेब्यू किया था और बाद में “मुबारकां” व “मोतीचूर चकनाचूर” जैसी फिल्मों में नजर आईं। शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बनाकर अपने परिवार और निजी जीवन को प्राथमिकता दी है।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी